फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot says Schemes like Rajasthan are not anywhere in india

Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- राजस्थान जैसी योजनाएं पूरे देश में कहीं भी नहीं, आगामी बजट में और मजबूत करेंगे

Tue, 10 Jan 2023 07:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 10 Jan 2023 07:46 PM IST
सार

गहलोत ने कहा कि राजस्थान जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं पूरे देश में कहीं भी नहीं है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार, 5 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा और किडनी, हार्ट, सहित अन्य ट्रांसप्लांट का सारा खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है। चिकित्सा में ऐसी सुविधा देने में राज्य अग्रणी है। 

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot says Schemes like Rajasthan are not anywhere in india
सीएम अशोक गहलोत ने सभा को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि स्वामी शिवानंद महाराज जी ने आध्यात्मिक भाव रखते हुए शिक्षा, सामाजिक सद्भाव सहित जनहित में विभिन्न कार्य किए है। अंधविश्वास और कुरीतियों को मिटाने, वृद्धाश्रम की स्थापना में भी उनका अतुलनीय योगदान रहा है। गहलोत ने मंगलवार को सवाई माधोपुर की बामनवास विधानसभा क्षेत्र के गांव भेड़ोली में स्वामी शिवानंद जी महाराज के 15वें निर्वाण दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। 

विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि सवाई माधोपुर जिले के विकास में कमी नहीं रखी गई है। क्षेत्र में 21 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, उप जिला अस्पताल से जिला अस्पताल में क्रमोन्नत, चिकित्सा व नर्सिंग महाविद्यालय, बामनवास व बौंली में नई नगरपालिका का गठन सहित अनेकों विकास कार्य हुए हैं। आगे भी स्थानीय जनता की मांग के अनुसार कार्य कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आमजन से आह्वान किया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार कर राज्य के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं। 
विज्ञापन


ईआरसीपी से ही जल जीवन मिशन की सफलता संभव
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को अपने संसाधनों से पूरा करेगी। अभी 9600 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं, कार्य नहीं रूकेगा। उन्होंने कहा कि इन जिलों में जल जीवन मिशन भी ईआरसीपी से पानी मिलने पर ही सफल हो सकता है। इसलिए केंद्र सरकार ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करें, ताकि 13 जिलों को पीने और सिंचाई के लिए पानी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान जैसी योजनाएं देश में कहीं भी नहीं
गहलोत ने कहा कि राजस्थान जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं पूरे देश में कहीं भी नहीं है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार, 5 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा और किडनी, हार्ट, सहित अन्य ट्रांसप्लांट का सारा खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है। चिकित्सा में ऐसी सुविधा देने में राज्य अग्रणी है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवीय दृष्टि से ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को पुनः लागू करना, उड़ान योजना में प्रतिमाह निःशुल्क 12 सैनेटरी नैपकिन का वितरण, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, महात्मा गांधी नरेगा में अतिरिक्त 25 दिन का कार्य, सामाजिक सुरक्षा के तहत लगभग 1 करोड़ बुजुर्गों, विधवाओं और निःशक्तजनों को पेंशन, इंदिरा रसोई योजना, अनिवार्य एफआईआर सहित विभिन्न योजनाएं व अभियान सिर्फ राजस्थान में संचालित है। उन्होंने कहा कि अभी तक 1.35 लाख नौकरियां दी गई, करीब 1.25 लाख प्रक्रियाधीन है। एक लाख नौकरियों की घोषणा भी की है। राज्य रोजगार देने में भी अग्रणी बन गया है।  

योजनाओं को और मजबूत करेंगे, गहलोत ने कहा कि राज्य की योजनाओं को आगामी बजट में और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को राजस्थान जैसी योजनाएं पूरे देश में लागू करके आमजन को संबल प्रदान करना चाहिए। महात्मा गांधी नरेगा, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार की तरह केंद्र सरकार को स्वास्थ्य का अधिकार भी देश में लागू करना चाहिए। 
 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि शिवानंद जी महाराज का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक बुराइयों को दूर करने में रहा। वहीं, राज्य सरकार द्वारा हर जिले में मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज सहित जनकल्याण में ऐतिहासिक कार्य हुए है। सार्वजनिक निर्माण मंत्री एवं प्रभारी मंत्री भजन लाल जाटव ने कहा कि जिले में 378 सड़क कार्यों के लिए लगभग 758 करोड रुपए की स्वीकृति जारी की है। 


इससे विकास कार्यों को और गति मिलेगी। बामनवास विधायक इन्द्रा मीणा ने विधायक कोष से आश्रम भेडोली में यात्री विश्राम गृह के लिए हॉल मय बरामदा व अन्य सुविधाएं, आश्रम तालाब का सौंदर्यकरण, 200 फीट लंबा स्नान घाट एवं तालाब की चारदीवारी के निर्माण करवाने संबंधित घोषणा की। गहलोत ने समारोह में स्वामी नित्यानंद महाराज जी का आशीर्वाद लिया। समारोह से पहले स्वामी शिवानंद महाराज जी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली के लिए कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed