फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot on Assembly Polls Rajasthan CM said BJP won on name of hindutva and Polarisation

CM Gehlot on Assembly Polls: भाजपा हिंदुत्व और ध्रुवीकरण की चतुराई से जीती, विपक्ष उनसे चालाकी में पिछड़ गया

Sat, 12 Mar 2022 12:39 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 12 Mar 2022 12:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चार राज्यों में भाजपा की जीत पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे विश्वास है कि अंत में सच्चाई की जीत होगी।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot on Assembly Polls Rajasthan CM said BJP won on name of hindutva and Polarisation
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं। चार राज्यों में भाजपा और पंजाब में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। वहीं कांग्रेस की करारी शिकस्त पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम गहलोत ने भाजपा की जीत को लेकर कहा कि उन्हें हिंदुत्व और ध्रुवीकरण की राजनीति के कारण जीत मिली है।

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने हिंदुत्व और ध्रुवीकरण की चालाकी से यह चुनाव जीत लिया है। सभी को पता है कि देश में और उत्तर प्रदेश में कोरोना प्रबंधन के क्या हाल थें। विपक्ष उनसे चालाकी से बोलने में पिछड़ गया। मुझे विश्वास है कि अंत में सच्चाई की जीत होगी।

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा था कि 'पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बेहतर परिणाम की उम्मीद थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की थी। हम चुनाव परिणाम को विनम्रता से स्वीकारते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूनिया ने कहा-राजस्थान में कांग्रेस की विदाई तय
उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। राजस्थान के भाजपा नेता इस जीत से खासे उत्साहित दिखे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने जीत को लेकर कहा कि इस जीत से साफ हो गया कि राजस्थान में कांग्रेस की विदाई तय है। 2022 की यह जीत राजस्थान के 2023 के विधानसभा चुनाव की तस्वीर है।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed