फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CID team caught former sarpanch with smack worth Rs 9 crore in Jhalawar

Jhalawar: 9 करोड़ की स्मैक के साथ पूर्व सरपंच पकड़ा, 10 हजार रुपये का है इनामी, सीआईडी टीम ने की कार्रवाई

Mon, 09 Oct 2023 08:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छालावाड़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 09 Oct 2023 08:32 AM IST
सार

आरोपी पर एसपी बारां द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। पूर्व सरपंच होने की आड़ में काफी समय से यह झारखंड, बिहार, मणिपुर और एमपी से भारी मात्रा में मादक पदार्थ लाकर राज्य में सप्लाई करता रहा है।

विज्ञापन
CID team caught former sarpanch with smack worth Rs 9 crore in Jhalawar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को झालावाड़ जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस के सहयोग से 9 करोड़ रुपये की स्मैक बरामदगी में वांछित 10 हजार के इनामी तस्कर भगवान सिंह नागर पुत्र धन्नालाल धाकड़ निवासी पाउखेड़ी थाना सुनेल जिला झालावाड़ को डिटेन कर बारां पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी ग्राम पंचायत चतलाव का पूर्व सरपंच था। 

विज्ञापन


अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि सीआईडी क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम द्वारा लगातार इनामी अपराधियों व अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई। टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल महेश सोमरा को आरोपी भगवान सिंह नागर भूतपूर्व सरपंच के संबंध में सूचना मिली थी।
विज्ञापन


एडीजी एमएन ने बताया कि आईजी क्राइम प्रफुल्ल कुमार के पर्यवेक्षण एवं एडिशनल एसपी नरोत्तम वर्मा व राजेश मलिक के सुपरविजन तथा इंस्पेक्टर सुभाष सिंह तंवर के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल महेश सोमरा, रविंद्र सिंह, राकेश जाखड़ व कांस्टेबल नरेश को इस सूचना को डेवलप करने रवाना किया गया था। टीम ने सूचना विकसित कर पुख्ता की, इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी तस्कर भगवान सिंह नागर को डिटेन कर बाद में बारां पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 7 जुलाई 2023 को सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने बारां जिले के थाना सदर इलाके में 9 करोड़ की स्मैक के साथ थाना भवानी मंडी निवासी आरोपी इकबाल खान और जिला मंदसौर मध्य प्रदेश निवासी भरत कुमार नागर को पकड़ा था। जिन्होंने पूछताछ में गांव पाउखेड़ी थाना सुनेल झालावाड़ निवासी भूतपूर्व सरपंच भगवान नागर के लिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ से स्मैक खरीद कर लाना बताया था। आरोपी पर एसपी बारां द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। पूर्व सरपंच होने की आड़ में काफी समय से यह झारखंड, बिहार, मणिपुर और एमपी से भारी मात्रा में मादक पदार्थ लाकर राज्य में सप्लाई करता रहा है।


एडीजी ने बताया कि इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल महेश सोमरा व कांस्टेबल नरेश कुमार की अहम भूमिका रही, वहीं हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह व राकेश जाखड़ की तकनीकी भूमिका रही। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सुभाष सिंह तंवर द्वारा किया गया। स्थानीय पुलिस थाना सुनेल से एएसआई हरि सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, दुष्यंत सिंह, जयदीप सिंह, कांस्टेबल तेजेंद्र सिंह व प्रमोद कुमार शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed