{"_id":"674b14a2fb82cfc71709a7e4","slug":"churu-news-mitla-the-main-accused-in-abvp-leader-narendra-prajapat-murder-arrested-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu News: एबीवीपी नेता नरेंद्र प्रजापत मर्डर का मुख्य आरोपी मितला गिरफ्तार, सदर पुलिस ने मुंबई से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu News: एबीवीपी नेता नरेंद्र प्रजापत मर्डर का मुख्य आरोपी मितला गिरफ्तार, सदर पुलिस ने मुंबई से पकड़ा
Sat, 30 Nov 2024 07:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 30 Nov 2024 07:05 PM IST
सार
राजस्थान के डाबला गांव में एबीवीपी के पूर्व नगर मंत्री नरेंद्र प्रजापत की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित कस्वां उर्फ मितला को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या पुरानी रंजिश के चलते हुई थी। इस मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी हितेष कुमावत गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
एबीवीपी नेता नरेंद्र प्रजापत मर्डर का आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एबीवीपी के पूर्व नगर मंत्री नरेन्द्र प्रजापत के मर्डर मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सदर पुलिस ने शातिर आरोपी बूंटिया निवासी अमित कस्वां उर्फ मितला को मुंबई से गिरफ्तार किया है। अमित उर्फ मितला पर एसपी की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया कि एक नवंबर की रात सदर थाना क्षेत्र के गांव डाबला के पास 28 वर्षीय एबीवीपी के पूर्व नगर मंत्री नरेन्द्र प्रजापत की पुरानी रंजिश को लेकर अमित कस्वां उर्फ मितला, शुभम ढाका व हितेश कुमावत ने लाठी व सरियों से पीटकर मर्डर कर दिया था। पुलिस ने मृतक के चाचा की रिपोर्ट पर मर्डर का मामला दर्ज किया था। डीएसपी झाझड़िया ने बताया कि साइबर सेल और मुखबिर की सूचना पर लगातार पुलिस शातिर अमित कस्वां उर्फ मितला के पीछे लगी थी। जो महाराष्ट्र की भिवण्डी में छुपा हुआ था। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से मामले में फरार चल रहे शुभम ढाका के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पुलिस ने मामले में हितेष कुमावत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई करने वाली टीम में सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह, कांस्टेबल नवीन कुमार सांगवान, कांस्टेबल सरजीत सिंह शेखावत, एजीटीएफ टीम के हैड कांस्टेबल सज्जन कुमार व साइबर सैल के कांस्टेबल रमाकांत की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन