{"_id":"6a9c079e06ea3b064f00b15b","slug":"uncle-opposes-nephew-in-nagaur-ward-10-ticket-row-nagaur-news-c-1-1-noi1346-4690238-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागौर: वार्ड 10 में मामा-भांजे की सियासी जंग, टिकट कटने से मांगीलाल का भांजे के खिलाफ मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागौर: वार्ड 10 में मामा-भांजे की सियासी जंग, टिकट कटने से मांगीलाल का भांजे के खिलाफ मोर्चा
Sat, 05 Sep 2026 07:53 PM IST
नागौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 07:53 PM IST
सार
Rajasthan News: नागौर नगर परिषद के वार्ड 10 में कांग्रेस टिकट विवाद ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। पूर्व सभापति मांगीलाल भाटी ने टिकट कटने से नाराज होकर अपने भांजे और कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सोलंकी के खिलाफ भाजपा समर्थित देवकिशन भाटी को समर्थन दिया है। मांगीलाल ने प्रवीण के जीतने पर राजनीति छोड़ने की चुनौती दी है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी देवकिशन भाटी और कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सोलंकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर परिषद चुनाव के वार्ड 10 में इस बार सिर्फ पार्टी मुकाबला नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ते और टिकट विवाद का तूफान उठ खड़ा हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सोलंकी के सामने भाजपा समर्थित देवकिशन भाटी हैं, लेकिन असली चर्चा उनके मामा और पूर्व सभापति मांगीलाल भाटी के खुले विरोध की है। टिकट कटने से नाराज मांगीलाल ने भांजे के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यहां तक कहा है कि अगर प्रवीण चुनाव जीत गए तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
टिकट कटने से नाराज मामा ने भांजे के खिलाफ खोला मोर्चा
मांगीलाल भाटी का आरोप है कि जयपुर स्तर पर उनका टिकट लगभग फाइनल हो चुका था, लेकिन स्थानीय स्तर पर बदलाव कर उनके भांजे प्रवीण सोलंकी को कांग्रेस का प्रत्याशी बना दिया गया। इसी से नाराज होकर उन्होंने देवकिशन भाटी को समर्थन देने का ऐलान किया। मांगीलाल का कहना है कि उनकी नाराजगी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि कांग्रेस की टिकट प्रक्रिया से है। उन्होंने कांग्रेस जिला अध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा पर टिकट में कथित हेराफेरी का आरोप भी लगाया है।
₹500 के स्टांप पर चुनौती, जीत हुई तो छोड़ देंगे राजनीति
मांगीलाल भाटी ने दावा किया कि यदि प्रवीण सोलंकी वार्ड 10 से जीतते हैं तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने ₹500 के स्टांप पर लिखकर देने की बात कही। मांगीलाल ने अपने परिवार के कम से कम 500 वोटों का दावा करते हुए कहा कि वार्ड की जनता उनके साथ है। उन्होंने 2021 के चुनावी इतिहास को दोहराने की बात भी कही।
विज्ञापन
'फैसला 14 सितंबर को जनता करेगी'
कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सोलंकी ने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह उनका चौथा चुनाव है। उनके अनुसार, वार्ड की सबसे बड़ी समस्या सड़कें हैं। पानी, गंदे पानी की निकासी और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं पर भी वे काम करने का दावा कर रहे हैं।
मामा की राजनीति छोड़ने की चुनौती पर प्रवीण ने कहा कि फैसला 14 सितंबर को जनता करेगी। उन्होंने चुनाव को शतरंज की बाजी बताते हुए कहा कि कोई जीतेगा और कोई हारेगा। उन्होंने पार्टी की टिकट प्रक्रिया का बचाव करते हुए कहा कि सर्वे और फीडबैक के बाद उन्हें प्रत्याशी बनाया गया।
वार्ड 10 में अब मुकाबला सिर्फ भाजपा-कांग्रेस का नहीं
अब वार्ड 10 का चुनाव मामा बनाम भांजा, टिकट की नाराजगी बनाम पार्टी का फैसला और व्यक्तिगत प्रभाव बनाम विकास के मुद्दे का रूप ले चुका है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि मांगीलाल भाटी का समर्थन भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कितना असर डालता है और क्या प्रवीण सोलंकी अपने जनाधार के दम पर मुकाबला जीत पाते हैं।