फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Churu Crime News Uncle who came to his in laws house shot dead his nephew police engaged in investigation

Churu Crime News: ससुराल आए फूफा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या की, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 16 Aug 2023 02:24 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 16 Aug 2023 02:24 PM IST
सार

चुरू के रतननगर थाना अंतर्गत पोटी गांव में बीते मंगलवार रात को ससुराल आए फूफा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर घटना के पहलूओं की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Churu Crime News Uncle who came to his in laws house shot dead his nephew police engaged in investigation
अस्पताल और घटना स्थल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में एक बार फिर रिश्ता बना हत्यारा। प्रदेश के चुरू में फूफा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से भतीजे का एक हाथ अलग हो गया। परिवार के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल हुआ यूं कि चुरू के रतननगर थाना में पोटी गांव आता है, जहां बीती रात मंगलवार को ससुराल आए फूफा ने गोलीमार कर भतीजे के हत्या कर दी। परिवार के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक घायल युवक की मौत हो चुकी थी। छर्रे लगने से घायल युवक की मां को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पर सीईओ सिटी राजेंद्र बुरड़क अस्पताल पहुंचे और मृत युवक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। जिसमें बताया कि फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से आरोपी भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां आरोपी की हालत गंभीर होने से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पोटी निवासी सुरेंद्र सिंह ने बुधवार सुबह रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि मंगलवार रात वह अपने भाई गुलाब सिंह के घर गया था। तभी गढ़ड़ा हरियाणा निवासी झाबर सिंह आया। जिसने बारूद के जैसी देशी वस्तु से पहला फायर किया। जिसमें उसकी 40 वर्षीय सोना कंवर घायल हो गई। तेज आवाज सुनकर मोनू बाहर गया और उसके पीछे दौड़ा। तभी झाबर सिंह ने मोनू पर फायर कर दिया। जिससे उसका एक हाथ धड़ से अलग हो गया और भतीजे मोनू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, झाबर सिंह ने घर के आगे से जाते समय तीसरा फायर करके पोटी गांव से बाहर की तरफ भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हरियाणा के गढड़ा निवासी झाबर सिंह की शादी 12 साल पहले पोटी गांव की गीता कंवर के साथ हुई थी। शादी के बाद झाबर सिंह शराब पीकर गीता के साथ मारपीट करता था। पांच माह पहले दोनों का तलाक हो गया। गीता के परिजनों ने उसकी शादी दो महीने पहले दूसरी जगह कर दी। इससे नाराज झाबर सिंह मंगलवार रात नौ बजे अपने ससुराल पोटी पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। घर पर फायरिंग की। जिससे आंगन में सो रही सोना कंवर छर्रे लगने से घायल हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर घायल महिला का पुत्र मोनू सिंह (20) पुत्र गुलाब सिंह बाहर आया। घर के सामने खड़े झाबर ने मोनू पर फायरिंग कर दी।


गोली मोनू के दाहिने हाथ में लगी और हाथ कटकर अलग हो गया। परिवार के लोग रात करीब साढ़े नौ बजे मोनू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोना कंवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने चार राउंड फायरिंग की। इस दौरान छर्रे लगने से आरोपी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के चाचा भवानी सिंह ने बताया कि दो भाइयों में मोनू सिंह छोटा था। बड़ा भाई कुलदीप सिंह शादीशुदा है। मोनू सिंह पहले दूसरे राज्य में मजदूरी करता था। जो करीब पांच माह पहले ही चूरू आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed