फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News: Rape case registered against the outgoing chairman of the city council

Chittorgarh News: नगर परिषद के निवर्तमान सभापति के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज, महिला मित्र ने दी रिपोर्ट

Sat, 30 Nov 2024 03:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 30 Nov 2024 03:49 PM IST
सार

चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म, अपहरण, और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसे अलग-अलग शहरों के होटलों में बंधक बनाकर शारीरिक शोषण किया गया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया।

विज्ञापन
Chittorgarh News: Rape case registered against the outgoing chairman of the city council
निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले में वायरल फोटो और वीडियो के बाद शुरू हुआ विवाद अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा के विरुद्ध एक पीड़िता ने दुष्कर्म अपहरण और मारपीट की शिकायत सदर थाने में दी है। इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले में जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पीड़िता ने चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह के विरुद्ध गत दिनों फोटो और वीडियो वायरल कराने की शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। इसकी जांच कर रही सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम बयान दर्ज करने के लिए चित्तौड़गढ़ आई थी, लेकिन पीड़िता ने बयान देने से मना कर दिया था। इसी बीच पीड़िता ने कांग्रेस से चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के सभापति रहे संदीप शर्मा के विरुद्ध रिपोर्ट दी है। बड़ी बात यह है कि विधायक के खिलाफ रिपोर्ट देने के दौरान महिला के साथ सदर थाने में निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ माह पूर्व निवर्तमान नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा के एक महिला के साथ व्यक्तिगत वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद काफी बवाल मचा था। इस मामले में महिला ने चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह, एक महिला और एक युवक के खिलाफ वीडियो और फोटो चोरी कर वायरल करने का प्रकरण दर्ज कराया था। इसकी जांच सीआईडी (सीबी) जयपुर की और से की जा रही है, लेकिन इसी बीच शुक्रवार देर शाम महिला ने निवर्तमान नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा के विरुद्ध शिकायत दी है। इसमें आरोप लगाया कि प्रार्थिया को निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा अलग-अलग होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। रिपोर्ट में मारपीट करने और बंधक बनाने के आरोप भी हैं। इस पर पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रकरण दर्ज होने को लेकर पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय विनय चौधरी और थानाधिकारी गजेंद्र सिंह ने पुष्टि की है। फिलहाल मामले की जांच जिला मुख्यालय के सदर थानाधिकारी गजेंद्र सिंह की और से की जा रही है। सूत्रों की माने तो मामला महिला अपराध से जुड़ा हुआ है तो जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला अपराध एवं अनुसंधान) मुकेश सांखला को भी दी जा सकती है।

विधायक का डर दिखाकर होटल में बंधक बनाने का आरोप
महिला ने निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा के खिलाफ दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसे धमका कर आरोपी दिल्ली, गोवा, मुंबई की होटलों में ले गया और दुष्कर्म किया। विधायकी का डर दिखा कर दो माह तक उसे सेंथी में स्थित होटल में बंधक बना कर रखा। महिला के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिए। वीडियो डीलिट करने के लिए कहा तो वह फोन बंद कर भाग गया।


दस दिन पहले पहुंची थी क्राइम ब्रांच की टीम
सूत्रों से जानकारी मिली है कि महिला ने सभापति के साथ वायरल हुए फोटो और वीडियो के मामले में आरोप विधायक पर लगाया था। इस मामले की जांच सीआईडी क्राइम ब्रांच को दी गई थी। इस पर करीब 10 दिन पहले क्राइम ब्रांच से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ पहुंचे थे। यहां उन्होंने महिला से संपर्क कर बयान दर्ज कराने को कहा था, लेकिन महिला ने मनः स्थिति सही नहीं होने का हवाला देकर बयान दर्ज कराने से मना कर दिया था। इस पर क्राइम ब्रांच के एएसपी सदर पुलिस व पुलिस अधिकारियों से भेंट कर पुनः जयपुर चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed