{"_id":"651788756f3d8051ef0008b5","slug":"case-of-minor-girl-in-karauli-sakarghata-village-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli: सकरघटा गांव से नाबालिग बच्ची का अपहरण; कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने की बरामदगी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli: सकरघटा गांव से नाबालिग बच्ची का अपहरण; कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने की बरामदगी की मांग
Sat, 30 Sep 2023 08:01 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 30 Sep 2023 08:01 AM IST
सार
करौली में मासलपुर थाना क्षेत्र के सकरघटा गांव से नाबालिग बच्ची के अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कलेक्टर और एएसपी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
करौली में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
करौली में मासलपुर थाना क्षेत्र के सकरघटा गांव से करीब सात दिन पूर्व एक नाबालिग बालिका के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने करौली कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और एएसपी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद करने की मांग की है। इस दौरान ग्रामीणों ने नाबालिग की हत्या की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बालिका कि शीघ्र बरामदगी नहीं होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। करौली नगर परिषद के पूर्व सभापति राजाराम गुर्जर ने बताया कि सकरघटा निवासी 13 वर्षीय नाबालिग बालिका 24 सितंबर को सुबह 9 बजे अपने घर से खेत के लिए निकली। रास्ते में जीप सवार सात-आठ लोग जबरन नाबालिग बालिका का अपहरण कर ले गए। मामले को लेकर मासलपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने नाबालिग की हत्या की भी आशंका जताई है। साथ ही नाबालिग बालिका की जिंदा या मुर्दा बरामदगी की नहीं होने तक कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है। कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और एएसपी सुरेश जैफ को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन