फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   case against the dog owner on his death

एक कुत्ते की कहानी, जिसकी मौत पर फंस गया उसका मालिक

Thu, 03 Sep 2015 05:02 PM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 05:02 PM IST
विज्ञापन
case against the dog owner on his death

राजस्थान के जयपुर में एक पालतू कुत्ते की मौत का ऐसा मामला सामने आया है जिसमें उसके मालिक के खिलाफ तो मुकदमा हुआ ही पुलिस ने भी कार्रवाई के मामले में ऐसी तेजी दिखाई की हर कोई हैरत में है। कुत्ते की मौत पर जानवरों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले संगठनों ने भी मोर्चा खोल दिया।

विज्ञापन


जयपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने पालतू कुत्ते की ढंग से देखभाल नहीं की जिससे उसकी मौत हो गई। इसी आरोप में पुलिस ने मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के अनुसार मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार पुलिस आरोपी व्यक्ति के खिलाफ चार्जशीट दायर करने की तैयारी में है। बता दें कि बीते 28 अगस्त को पशुओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाले कार्यकर्ताओं ने कुत्ते के मालिक किशन के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर के जोरावर सिंह गेट निवासी किशन ने छह दिन पहले एक छोटे कुत्ते को 4 हजार रुपये में खरीदा था। बताते हैं कि उस समय कुत्ता संक्रमण पीड़ित था।

बीमार कुत्ते का ढंग से इलाज न कराने का आरोप

case against the dog owner on his death

जयपुर फेडरेशन ऑफ एनिमल प्रोटेक्‍शन आर्गनाइजेशन के रोहित गंगवाल ने बताया कि 27 अगस्त को किशन ने एक एनजीओ से कुत्ते के इलाज संबंधी जानकारी ली थी। जिसमें उसकी जान बचाने के लिए तुरंत सर्जरी की सलाह दी गई थी।

उस समय किशन ने अन्य पशु चिकित्सकों से सलाह लेने की बात कहकर इलाज कराने से इंकार कर दिया था। बाद में पशु चिकित्सकों ने किशन के कुत्ते के मुंह से कीडों को हटा दिया था। लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

रोहित के अनुसार हमें किशन पर संदेह था कि वह अपने कुत्ते का ठीक ढंग से इलाज नहीं करवाएगा इसलिए हमने उस पर निगाह रखनी शुरू कर दी, लेकिन उसने अपना फोन बंद कर दिया।

जब हम उसके घर पहुंचे तो हमें पता चला कि उसके कुत्ते की मौत हो चुकी है और वो उसे फेंकने के लिए गल्ता गेट एरिया में गया है। वहीं उसका पीछा करते करते जेएफएपीओ के कार्यकर्ता उस जगह पहुंच गए जहां किशन ने कुत्ते को दफन किया था।

पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा

case against the dog owner on his death

अगले दिन 28 अगस्त को पशु अधिकार कार्यकर्ता सुभाष चौक पुलिस थाने पहुंचे और किशन के खिलाफ शिकायत कर दी। थाना इंचार्ज दिनेश राजौरा ने बताया कि हमने मामले में जांच के बाद किशन के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हम जल्द ही मामले में चार्जशीट दाखिल कर देंगे। पीपल फॉर एनिमल की शैली धीमान के अनुसार किशन ने कुत्ते को प्रजनन करवाने के लिए खरीदा था लेकिन उसे समय से उपचार नहीं दिया। अगर उसकी देखभाल की जाती तो उसे मरने से बचाया जा सकता था।

वहीं आरोपी कुत्ता मालिक किशन का कहना है कि कुत्ता बेचने वाले ने ही उसके सा‌थ बेईमानी की और उसे एक बीमार कुत्ता दे दिया। कुत्ते को लेने के बाद मैं उसे जगतपुरा के पशु चिकित्सालय में लेकर पहुंचा था और उसका इलाज भी कराया।

किशन के अनुसार चिकित्सकों ने उसे इच्छामृत्यु देने की बात कही थी जिसे मैने नकार दिया। घर आने के कुछ घंटों बाद ही उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed