फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Car and bus collided in Nagaur seven killed and two in critical condition

Rajasthan: नागौर में कार और बस की भिड़ंत में सात की मौत, दो की हालत गंभीर, मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य

Sat, 12 Aug 2023 10:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 12 Aug 2023 10:55 PM IST
सार

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन में एक बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद कार सवार लोग उसमें बुरी तरह फंस गए, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
Car and bus collided in Nagaur seven killed and two in critical condition
हादसे के बाद कार में बुरी तरह दब गए लोग, तड़प-तड़प कर हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के खुनखुना थाना इलाके में एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 दो हालत गंभीर बनी हुई है। कार सवार लोग शादी समारोह में भाग लेने के लिए आ रहे थे। इस दौरान लोक परिवहन की बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए, उसमें सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे। हादसा बांठडी चौराहे पर शनिवार को देर शाम हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग सीकर जिले के रहने वाले हैं। वे सीकर से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए नागौर आ रहे थे। इस दौरान  बांठड़ी में चौराहे के पास सामने से आ रही लोक परिवहन की बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे उसमें बैठे सभी लोग उसमें फंस गए। 
विज्ञापन


कुछ देर तड़पने के बाद सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में बाहर निकाल लिया गया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। रविवार को शवों का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शाहरूख (22) पुत्र असलम, सद्दाम (28) पुत्र हुकुमद्दीन, मोहम्मद तोहित (15) पुत्र निजाम, मोहम्मद जुबैर (18) पुत्र शौकत, मोहम्मद रसीद (12) पुत्र शकील, आसिफ (30) पुत्र मोहम्मद (17) और मोहम्मद राशिद (21) पुत्र जमील की मौत हो गई। कार में सवार शाहरूख (22) पुत्र जमील को जयपुर और आसिफ (6) को सीकर रेफर किया गया है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed