फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   businessman went missing with 12 lakhs cash from Haryana Rewari

Rajasthan: 12 लाख रुपये के साथ अलवर का कारोबारी लापता, परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने बनाया यह 'बहाना'

Fri, 12 Aug 2022 01:48 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 12 Aug 2022 01:48 PM IST
सार

अलवर से हरियाणा के रेवाड़ी गए व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। जिसके बाद से परिजन दहशत में हैं। इनकी श्वेता मेटल्स के नाम से जुबलीबास चाैराहे के पास दुकान है।

विज्ञापन
businessman went missing with 12 lakhs cash from Haryana Rewari
कारोबारी मंगत अरोड़ा - फोटो : amar ujala

विस्तार

अलवर से बुधवार को रेवाड़ी गए एक कारोबारी 12 लाख की नकदी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर नहीं ली और उनकी तलाश में कोई सहयोग नहीं कर रही है। व्यापारी के पास मोटी रकम होने की वजह से परिजन दहशत में हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अलवर के स्कीम-दाे निवासी मंगत अरोड़ा (50 साल) का मेटल का कारोबार है। इनकी श्वेता मेटल्स के नाम से जुबलीबास चाैराहे के पास दुकान है। ये 12 लाख की नकदी के साथ अलवर से रेवाड़ी जाते समय लापता हुए है। उधर 12 लाख की कारोबारी के पास नकदी होने की वजह से उसके परिजनों में दहशत हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने की गुमशुदगी
मामला बढ़ता देख पुलिस ने कारोबारी के गायब होने पर गुरुवार को गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश भी तेज कर दी है। साथ ही उनकी खोजबीन के लिए सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी में वह एक बाइक पर जाते हुए नजर आए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर लगाए परिजनों ने आरोप 
परिजनों की माने तो मामले की तहरीर अलवर पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस ने रेवाड़ी क्षेत्र की घटना बताकर कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया है। परिजनों का कहना है कि सवाल यह है कि वो रेवाड़ी से नकदी लेकर आखिकर कहां लापता हो गए। उन्होंने अपहरण की भी आंशका जताई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed