फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   businessman died in doctor clinic in while reading newspaper in Balotra of Barmer

देखें Video : अखबार पढ़ते-पढ़ते आ गई मौत, दांत दिखाने डॉक्टर के पास गए व्यापारी की एक मिनट में गई जान

Mon, 07 Nov 2022 10:56 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 07 Nov 2022 10:56 AM IST
सार

पचपदरा निवासी व्यापारी सूरत में रहकर कपड़े का व्यापार करते थे। वे किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बालोतरा आए थे। इसी दौरान व्यापारी दांत दिखाने डॉक्टर के पास गए और क्लीनिक में बैठे-बैठे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
businessman died in doctor clinic in while reading newspaper in Balotra of Barmer
एक मिनट में व्यापारी की मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

बाड़मेर जिले के बालोतरा में एक शख्स की अखबार पढ़ते-पढ़ते मौत हो गई। व्यापारी डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर बैठकर अखबार पढ़ रहा था। अचानक वह बैठे-बैठे जमीन पर गिर गया और एक मिनट में ही मौत हो गई। व्यापारी की मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बालोतरा के पचपदरा निवासी 61 साल के दिलीप कुमार मदाणी कपड़ा व्यापारी थे। वे सूरत में रहकर ही व्यापार करते थे। 4 नवंबर को दिलीप कुमार मदाणी एक सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बाड़मेर आए हुए थे। 5 नवंबर को उन्हें दांत में दर्द हुआ। जिसके बाद वे सुबह 10 बजे डॉक्टर को दिखाने पहुंचे। वे क्लीनिक के वेटिंग रूम में बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे नीचे गिर गए। वहां मौजूद रिसेप्शन पर बैठी युवती दौड़ कर व्यापारी के पास पहुंची और उन्हें संभाला। क्लीनिक के अंदर से डॉक्टर और अन्य लोग भी निकले। व्यापारी की तबीयत बिगड़ती देख उन्हें बालोतरा के नाहटा हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) November 7, 2022 ">http://
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी के भाई महेंद्र ने बताया कि वे दो दिन पहले ही सूरत से आए थे। वे बिल्कुल स्वस्थ थे। लगता है हार्ट अटैक से मौत हो गई। व्यापारी की मौत की सूचना पर परिवार सूरत से पचपदरा आ गया। घरवालों ने बॉडी का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाया था। शनिवार को ही उनको अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब उनकी मौत का वीडियो सामने आया है।


बालोतरा नाहटा अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर गौतम जीनगर ने बताया कि कुछ लोग एक व्यापारी को लेकर आए थे। हमने इलाज शुरू किया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। हमने बचाने की कोशिश की लेकिन ईसीजी में भी कुछ नहीं आया। इसके बाद व्यापारी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed