Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anger Over Nephew's Murder, Highway Blocked With Body

बूंदी: भतीजे की हत्या से भड़का आक्रोश, शव रखकर कोटा-दौसा मेगा हाईवे जाम; गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर अडे़

Fri, 20 Nov 2026 05:17 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2026 05:17 PM IST
सार

बूंदी के गोहाटा गांव में जमीन विवाद को लेकर भतीजे की हत्या के बाद ग्रामीणों ने कोटा-दौसा मेगा हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम किया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता की मांग पर अड़े रहे। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं।

विज्ञापन
Anger Over Nephew's Murder, Highway Blocked With Body
बूंदी में भतीजे की हत्या से भड़का आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूंदी जिले के देईखेड़ा थाना क्षेत्र के गोहाटा गांव में जमीन विवाद को लेकर भतीजे की हत्या के मामले में ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर कोटा-दौसा मेगा हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव उठाने को तैयार नहीं हुए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

दरअसल, खेत में जमीन जोतने की बात को लेकर परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि काका और उसके बेटे ने धारदार हथियारों से अपने भतीजों पर हमला कर दिया। हमले में हरिप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। वहीं, उसका भाई रामप्रसाद भी हमले में घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कोटा रेफर किया गया था। घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल बना हुआ था।

विज्ञापन


पढ़ें: सीएम के क्षेत्र में आरएलपी का कब्जा, राज्यवर्धन के इलाके में कांग्रेस का बोलबाला

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन और ग्रामीण मृतक का शव लेकर कोटा-दौसा मेगा हाईवे पर पहुंच गए। यहां शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि हत्या के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता दी जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक शव नहीं उठाया जाएगा। चक्काजाम के कारण हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
चक्काजाम की सूचना मिलते ही लाखेरी पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र नागर, देईखेड़ा थाना प्रभारी रामभरोसी मीणा सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र नागर ने बताया कि परिजनों से समझाइश की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed