फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi News: Two day old dead body of a young man found in a closed room

Bundi News: बंद कमरे में मिला व्यक्ति का दो दिन पुराना हाथ पैर बंधा शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 03 May 2024 01:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 03 May 2024 01:16 PM IST
सार

पुलिस कमरे का ताला तोड़कर जब कमरे में पहुंची तो मृतक के पैर-हाथ और मुंह बंधा हुआ था। मृतक मोहनलाल एक वर्ष से महावीर कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहता था। पत्नी कभी-कभी आया करती थी।

विज्ञापन
Bundi News: Two day old dead body of a young man found in a closed room
मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूंदी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। यहां बंद कमरे व्यक्ति का हाथ पैर बंधा शव मिला। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। बदबू आने और खून बाहर आने के बाद मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी थी। 

विज्ञापन


कॉलोनी में कमरे से बदबू आने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई और घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों तथा मकान मालिक से जानकारी लेकर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। साथ ही एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मालन मासी बालाजी के पीछे जवाहर कॉलोनी में एक कमरे से बदबू आ रही है। बाहर ताला लगा हुआ है और खून बाहर तक फैला हुआ है। सूचना पर कोतवाली थानाधिकारी तेजपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का ताला तुड़वाया। अंदर मोहनलाल पुत्र मांगीलाल तंवर 44 वर्ष निवासी घाटोली मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा बताया कि मृतक के पैर-हाथ और मुंह बंधा हुआ था। प्रथम दृष्टिया लगता है कि व्यक्ति की हत्या की गई है। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने परिजनों को सूचना कर दी है। पुलिस ने हत्या के प्रकरण में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पत्नी के साथ रह रहा था
मृतक मोहनलाल एक वर्ष से महावीर कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहता था। पत्नी कभी-कभी आया करती थी। एक मई को भी पत्नी को लोगों ने यहां देखा था, जिसके बाद से ही कमरे के बाहर ताला लगा हुआ है। पत्नी भी गायब थी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

मुनीम का करता था काम
मृतक मोहनलाल कॉन्टैक्टर चंदन के पास मुनीम का काम करता था। फिलहाल मीरागेट रॉड पर मजदूर धर्मशाला में चल रहे निर्माण के कार्य को देख रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed