फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Budget 2024 Rajasthan BJP leaders described the budget as welfare Deputy CM Diya Kumari

Budget 2024: डिप्टी CM दीया बोलीं- राजस्थान के लोगों को मिलेगा फायदा, प्रदेश भाजपा नेताओं ने बजट पर क्या कहा?

Thu, 01 Feb 2024 05:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 01 Feb 2024 05:58 PM IST
सार

Budget 2024: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- बजट में वोट की राजनीति नहीं, हर वर्ग के सपने पूरे होने की गारंटी है। यह मोदी की गारंटी है, जिस पर देश भरोसा करता है।

विज्ञापन
Budget 2024 Rajasthan BJP leaders described the budget as welfare Deputy CM Diya Kumari
भाजपा नेताओं ने बजट पर दी प्रतिक्रिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा पेश किए अंतरिम बजट 2024-25 को लेकर राजस्थान भाजपा नेताओं ने अपनी बात रखी। प्रदेश की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा- यह बजट भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस अंतरिम बजट में भी पिछले 10 वर्षों की भांति देश की अर्थव्यवस्था और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया है।
विज्ञापन


बजट में युवाओं, महिलाओं, वंचितों और अन्नदाताओं पर विशेष फोकस किया गया है। महिलाओं के लिए एचपीवी वेक्सीनेशन की घोषणा ऐतिहासिक है, इससे महिलाओं में सर्वाइकल केंसर रोकने में मदद मिलेगी। आयुष्मान भारत योजना का दायरा व्यापक करते हुए इसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया है। बजट में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का जो लक्ष्य रखा गया है, वह महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन


दीया कुमारी ने कहा- सक्षम आंगनबाड़ी योजना के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों का अपग्रेडेशन करने की घोषणा की गई है। इससे जच्चा-बच्चा का बेहतरीन पोषण सुनिश्चित होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हर घर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा की थी। अब इस पर अमल किया जाएगा, जिससे राजस्थान के नागरिकों को विशेष फायदा होगा। केन्द्रीय बजट से राजस्थान में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजन तक लाभ पंहुचाने के लिए हम कटिबद्ध है। राजस्थान में अब डबल इंजन की सरकार से आम आदमी का जीवन सुगम बन पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट में वोट की राजनीति नहीं, हर वर्ग के सपने पूरे होने की गारंटी
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- बजट में वोट की राजनीति नहीं, हर वर्ग के सपने पूरे होने की गारंटी है। यह मोदी की गारंटी है, जिस पर देश भरोसा करता है। बेहतर से बेहतर चुस्त प्रशासन, सबका विकास और सारे क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन का प्रयास इसे परिभाषित करते हैं। इस बजट के दायरे से कोई छूटा नहीं। पीएम मोदी ने जैसा कहा कि ये बजट सबके लिए है, वैसा है भी। आमजन भी जानकारों की तरह इस बजट की विशेषताएं बता सकते हैं। साल 2024-25 के अंतरिम बजट में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास होने के साथ ही सबका ख्याल है।   

सर्वस्पर्शी, समावेशी और गरीब कल्याण वाला बजट 
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट को सर्वस्पर्शी, समावेशी और गरीब कल्याण करने वाला बजट बताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी बताया है। उन्होंने कहा- बजट में 2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य स्पष्ट नजर आता है। आगामी 5 वर्षों में 2 करोड़ नए प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे गरीबों का घर बनाने का सपना साकार होगा। अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। अब और 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वित्त मंत्री ने 10000 तक का 10 साल पुराना टैक्स माफ करने की घोषणा की है। आयकर भरने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है और रिफंड जारी करने में भी तेजी लाई गई है। 

बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने से प्रदूषण पर रोक लगेगी। तीन नए रेल कॉरिडोर बनने से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। जनसंख्या वृद्धि को लेकर कमेटी बनाने की घोषणा की गई है जो कि वर्तमान परिस्थितियों में अति आवश्यक है। इसके अतिरिक्त राज्यों को 75000 करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण और इंफ्रास्ट्रक्चर पर 11% तक खर्च का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कुल मिलाकर अंतरिम बजट नए दृढ़ संकल्पों के साथ आगे बढ़ने वाला बजट है।  


सभी वर्गों के उत्थान का बजट  
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अंतरिम बजट को महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, किसान, युवा समेत समाज के सभी वर्गों के उत्थान का बजट बताया। इसमें 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य के लिए एक विस्तृत रोडमेप प्रस्तुत किया गया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है, महिलाओं को संसद में आरक्षण के लिए कानून लेकर आए, तीन तलाक को गैर कानूनी घोषित किया। मोदी सरकार 25 करोड़ लोगों की गरीबी दूर करने में कामयाब रही, गरीब कल्याण योजना में 34 लाख करोड़ रुपये खातों में भेजे, 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान उपलब्ध करवाया है। सीपी जोशी ने कहा- आयुष्मान भारत योजना से काफी लाभ हुआ है, इसके तहत सभी आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों को भी इसी दायरे में लाने की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed