{"_id":"65bb94f8b43f9ee72501ac13","slug":"budget-2024-congress-leader-sachin-pilot-called-the-budget-an-election-speech-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2024: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बजट को बताया चुनावी भाषण, कहा- केंद्र सरकार ने किया अपना गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2024: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बजट को बताया चुनावी भाषण, कहा- केंद्र सरकार ने किया अपना गुणगान
Thu, 01 Feb 2024 06:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 01 Feb 2024 06:26 PM IST
सार
सचिन पायलट ने कहा- केंद्र सरकार कह रही है कि अगला बजट हम बाद में पेश करेंगे, उससे कहीं न कहीं अति आत्मविश्वास दिखता है। सरकार और वित्त मंत्री के पास एक मौका था, जिसमें देशवासियों को राहत दी जा सकती थी।
विज्ञापन
सचिन पायलट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरिम बजट को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। जयपुर में मीडिया से बात करते हुए पायलट ने कहा कि यह बजट मुझे एक चुनावी भाषण लगा। अगर, अपनी सरकार का गुणगान ही करना था तो वो हर सभा में भाजपा के नेता करते ही हैं। मुझे उम्मीद थी कि सरकार अंतरिम बजट में ऐसे कदम उठा सकती है जिससे लोगों को राहत मिले।
विज्ञापन
लेकिन, बजट में न तो महंगाई कम करने के उपाय बताए और न रोजगार पर ध्यान केंद्रित किया गया है। सिर्फ अपना गुणगान किया गया है और अपनी पीठ थपथपाई गई है। पूरे भाषण में कुछ ऐसा निकल कर नहीं आया है, जिससे जनता को कोई उम्मीद जग सकती है।
विज्ञापन
सचिन पायलट ने कहा- केंद्र सरकार कह रही है कि अगला बजट हम बाद में पेश करेंगे, उससे कहीं न कहीं अति आत्मविश्वास दिखता है। सरकार और वित्त मंत्री के पास एक मौका था, जिसमें देशवासियों को राहत दी जा सकती थी। लेकिन, किसानों, नौजवान और मध्यम वर्ग के लिए कोई राहत नहीं दी गई। अधिकांश बजट में अपना गुणगान किया और अपनी कार्यकाल की सफलताओं बताया गया। बजट चुनावी भाषण रहा।
विज्ञापन
पायलट ने यह भी कहा कि कहा- बात सिर्फ कांग्रेस पार्टी की नहीं है। देश में विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर झूठे केस लगाकर, एजेंसियों का दुरूपयोग कर उनको घेरने की कोशिश की जा रही है, उनका चरित्र हरण किया जा रहा है।