{"_id":"6223340a21f4d7542205ce04","slug":"bsf-firing-on-a-drone-seen-on-the-international-border-in-sri-ganganagar-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जैसलमेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिखा ड्रोन, बीएसएफ जवानों ने की फायरिंग, सर्च अभियान शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जैसलमेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिखा ड्रोन, बीएसएफ जवानों ने की फायरिंग, सर्च अभियान शुरू
Sat, 05 Mar 2022 03:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 05 Mar 2022 03:27 PM IST
सार
श्रीगंगानगर के बॉर्डर इलाके में देर रात एक ड्रोन नजर आने पर बीएसएफ के जवानों ने उस पर फायरिंग कर दी। इससे बाद ड्रोन नजर आना बंद हो गया। जवान इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन देखा गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर जिले के बॉर्डर क्षेत्र में एक संदिग्ध ड्रोन नजर आया। ड्रोन के देखते ही बीएसएफ जवानों ने उस पर फायरिंग कर दी। इससे वह वापस बार्डर की तरफ लौट गया। भारतीय सीमा में ड्रोन भेजकर पाकिस्तान नापाक हरकतों को अंजाम देने के प्रयास से बाज नहीं आ रहा है। बॉर्डर क्षेत्र में ड्रोन प्रतिबंध के बाद भी इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर के बॉर्डर इलाके में शुक्रवार देर रात संदिग्ध ड्रोन नजर आया। ड्रोन पर बीएसएफ के जवानों ने लगातार फायरिंग की। सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तान से आए इस डॉन पर बीएसएफ के जवानों ने 18 राउंड फायर किए।
विज्ञापन
फायरिंग के बाद ड्रोन नजर आना बंद हो गया। माना जा रहा है कि ड्रोन वापस पाक की ओर मुड़ गया। हालांकि ड्रोन वाले इलाके में बीएसएफ के जवान सर्च अभियान भी चला रहे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने भी ड्रोन देखे जाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
बता दें कि बॉर्डर इलाके के नजदीक काफी गांव हैं। यहां ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से पाबंदी है। तीन दिन पहले भी एक फिल्म की शूटिंग के लिए भी यहां ड्रोन उड़ाया गया था। मामले की जानकारी सामने आने के बाद ड्रोन उड़ाने वाले पर कार्रवाई की गई थी। इस ड्रोन पर फायरिंग के बाद सुबह बीएसएफ अधिकारियों ने इस पूरे इलाके में सर्च की कार्यवाही भी शुरू की है।