{"_id":"607987dc375e2460936d132c","slug":"brutal-murder-a-minor-cuts-the-history-sheeter-father-with-an-axe-gets-fed-up-with-the-daily-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृशंस हत्या: नाबालिग ने हिस्ट्रीशीटर पिता को कुल्हाड़ी से काट दिया, रोज-रोज की पिटाई से तंग आकर की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृशंस हत्या: नाबालिग ने हिस्ट्रीशीटर पिता को कुल्हाड़ी से काट दिया, रोज-रोज की पिटाई से तंग आकर की वारदात
Fri, 16 Apr 2021 06:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 16 Apr 2021 06:19 PM IST
सार
- हिस्ट्री शीटर था मृतक आबिद अली
- उस पर हत्या समेत 27 केस दर्ज थे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में 16 साल के किशोर ने शुक्रवार तड़के अपने शराबी पिता की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी। यह किशोर पिता द्वारा शराब के नशे में उसकी रोज-रोज की जाने वाली पिटाई से तंग आ गया था।
विज्ञापन
कोटा जिले के इटावा थाने के एसएचओ बजरंग लाल ने बताया कि घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई। किशोर ने घर से कुल्हाड़ी लेकर अपने पिता पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में सामने आया है कि मरने वाला आबिद अली (45) हिस्ट्री शीटर था और उसके खिलाफ हत्या और लूट सहित 27 आपराधिक मामले दर्ज थे। वह कुछ मामलों में दोषी भी करार दिया गया था और उसे शराब पीने की लत थी।
विज्ञापन
परिजनों की करता था पिटाई
यह बात भी सामने आई है कि मृतक अली नशे में अपनी पत्नी, दोनों बेटों और बेटी की पिटाई किया करता था। एसएचओ ने बताया कि पहली नजर में मामला यह है कि 10वीं में पढ़ने वाले नाबालिग किशोर ने रोज-रोज की पिटाई से तंग आकर अपने पिता की हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अली के भाई की शिकायत पर किशोर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। किशोर को अभी तक पकड़ा नहीं गया है।