{"_id":"63b6a2e6a8cf8408122f13cc","slug":"bomb-found-near-school-in-sriganganagar-rajasthan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: श्रीगंगानगर में स्कूल के पास बम मिलने की सूचना से मचा हड़कम, पुलिस और सेना जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: श्रीगंगानगर में स्कूल के पास बम मिलने की सूचना से मचा हड़कम, पुलिस और सेना जांच में जुटी
Thu, 05 Jan 2023 03:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 05 Jan 2023 03:43 PM IST
सार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बम को जब्त कर लिया है। पुलिस और सेना के अधिकारी इस बात की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर ये बम नाले में कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
नाले में मिला बम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के विजयनगर में बम मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात बंद कर हालत को संभाला। विजयनगर में एक नाले में से मिला बम सेना का बताया जा रहा है। जिसके बाद में सेना को सूचना दे दी गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर पालिका द्वारा विजयनगर में नालों की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को नपा कर्मचारी मिड्ढा स्कूल के पास नाले की सफाई कर रहे थे। इस दौरान सफाई कर्मचारी को नाले में कोई भारी वस्तु मिली। उसे जेसीबी के जरिए बाहर निकालकर देखा गया तो वह सेना द्वारा उपयोग किया जाना वाला बम था।
विज्ञापन
बम देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत सूचना देकर नगरपालिका के ईओ मिल्खराज चुघ को मौके पर बुलाया। इसके आलावा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से यातायात को बंद किया और सेना के अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने बम को जब्त कर लिया है। पुलिस और सेना के अधिकारी इस बात की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर ये बम नाले में कैसे पहुंचा।
विज्ञापन