फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP workers gave memorandum to minister Mahendra Chaudhary regarding Sirohi incident

Rajasthan: मंत्री चौधरी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन, मांगें पूरी नहीं होने पर दी धरने की चेतावनी

Sat, 04 Mar 2023 07:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 04 Mar 2023 07:09 PM IST
सार

सिरोही प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी के जिला अस्पताल आने पर भाजपा नगर अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि शासन -प्रशासन की लचर व्यवस्थाएं लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं।

विज्ञापन
BJP workers gave memorandum to minister Mahendra Chaudhary regarding Sirohi incident
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीरोही भाजपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री को जिला अस्पताल के गेट पर ज्ञापन दिया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मृतक बच्चे के परिवार को आर्थिक सहायता के साथ एक सदस्य को नौकरी भी जाए।  

विज्ञापन


राजस्थान सिरोही जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी के अस्पताल आने पर भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल और जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी के नेतृत्व में नगर कार्यकर्ताओं ने उनके सामने अपनी मांगें रखीं।     
विज्ञापन


उन्होंने मंत्री चौधरी से कहा कि शासन - प्रशासन की लचर व्यवस्थाएं जानलेवा साबित हो रही हैं। सिरोही की घटना में पीड़ित को न्याय मिले उसके लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाए। जालौर के सुराना गांव की घटना के तर्ज पर पीड़ित को आर्थिक सहायता देकर परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी के सिरोही दौरे की जानकारी मिलने पर भाजपा नगर मंडल सिरोही के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर सरकार के बड़े-बड़े दावों पर सवाल खड़े करते हुए नाराजगी जाहिर की, साथ ही मंत्री के अस्पातल आने पर उन्हें गेट पर रोककर ज्ञापन दिया गया। 

नगर अध्यक्ष खंडेलवाल ने मंत्री से कहा कि इस मामले में नगर परिषद सिरोही भी बराबर की दोषी है। सिलिकोसिस की गंभीर बीमारी से पीड़ित अस्पताल में भर्ती पिता को हादसे के बाद बेटे का मुंह दिखाए बिना ही आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनसे एक कोरे कागज पर साइन कराए गए, ये कौनसा न्याय है?

जिला उपाध्यक्ष देवासी ने मंत्री से कहा कि अस्पताल में अव्यवस्थाएं हैं। इसकी मॉनिटरिंग के लिए कमेटी बनाकर उचित देखभाल और आमजन को व्यवस्थाओं का पूरा लाभ मिले इसके पुख्ता प्रबंध किए जाने चाहिए।  

मंत्री को दिए ज्ञापन में लिखा कि जिले का प्रशासनिक सिस्टम इतना बेलगाम हो गया है कि आमजन की कोई सुनवाई नहीं हो रही। निर्धन और निचले तबके के लोगों का लोकतंत्र में विश्वास बनाए रखने के लिए प्रशासनिक कार्यशैली में सुधार की आवश्यकता है।  

प्रभारी मंत्री ने उक्त मुद्दों को सुनने के बाद अस्पातल का दौरा किया और फिर भाजपा शिष्टमंडल को अंदर बुलाकर भरोसा दिलाया कि आपकी जायज मांगों पर विचार कर व्यवस्थाओं को जल्द सुधारने का प्रयास करेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर, इसमें जल्द सुधार नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे।  


इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, नगर मंत्री महेंद्र माली, पार्षद अरुण ओझा, मांगूसिंह बावली, चिराग रावल, अजय भट्ट, ललित प्रजापत, कपूराराम पटेल, गोविंद सैनी, रिक्षितसिंह कोटेसा, सुनील गुप्ता, प्रवीण राठौड़, रणछोड़ प्रजापत, भंवरलाल माली, जितेंद्र खत्री, खेताराम माली, महेंद्र खंडेलवाल, बाबूसिंह मांकरोड़ा, इंदरसिंह मकवाना सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed