{"_id":"6436b8d34c850ddf820460f7","slug":"bjp-took-out-public-rally-in-alwar-union-minister-arjun-ram-meghwal-attacked-gehlot-government-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: BJP ने निकाली जनाक्रोश महारैली, केंद्रीय मंत्री मेघवाल बोले- कांग्रेस राज में आए दिन बलात्कार हो रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: BJP ने निकाली जनाक्रोश महारैली, केंद्रीय मंत्री मेघवाल बोले- कांग्रेस राज में आए दिन बलात्कार हो रहे
Wed, 12 Apr 2023 07:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 12 Apr 2023 07:27 PM IST
सार
अलवर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित जन आक्रोश रैली में वक्ताओं ने राजस्थान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में जंगलराज कायम हो गया है। मुख्यमंत्री अपनी सरकार को बचाने में लगे हुए हैं। उन्हें राजस्थान की जनता से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
अलवर में भाजपा का जन आक्रोश महाघेराव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजेपी नेताओं ने बुधवार को अलवर में हुई जनाक्रोश घेराव रैली में प्रदेश की गहलोत सरकार को घेरा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, भजनलाल, पूर्व विधायक हेम सिंह भड़ाना, बनवारी लाल सिंघल, अलवर शहर विधायक संजय शर्मा सहित अनेक नेताओं ने सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
राजस्थान में आए दिन बलात्कार, बहन बेटियों को जिंदा जलाया जा रहा
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा-कि राजस्थान में आए दिन बलात्कार हो रहे हैं। बहन बेटियों को जिंदा जलाया जा रहा है। मारपीट की जा रही है। बलात्कार कर उनके साथ हैवानियत की हदें पार की जा रही हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है लेकिन मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी की पड़ी हुई है ।हालात ये हैं कि अब शाम को या दिन में बहन बेटियां अकेली जाने में भी डरती हैं। खुद गृह मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे मुख्यमंत्री पुलिस पर ही नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं और विधायक इतने बेलगाम हो गए हैं कि वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी कुर्सी को बचाने के लिए राजस्थान की जनता से खिलवाड़ कर रहे हैं। वे बहुत खतरनाक है।
विज्ञापन
प्रदेश में किसान कर्ज माफी का वादा अधूरा
बीजेपी नेता भजनलाल ने कहा कि प्रदेश में किसान कर्ज माफी का वादा अधूरा है। बेरोजगारों को नौकरी और भत्ता नहीं मिल रहा। किसान परेशान हैं। उनको ओलावृष्टि में फसल नुकसान का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है ।हालत यह है कि किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उनकी फसलें चौपट हो गई हैं और बेरोजगारों को रोजगार भत्ता नहीं दिया जा रहा है। घोषणा पर घोषणा किए जा रहे हैं लेकिन धरातल पर कोई पूछना अभी तक लागू नहीं की जा रही है ।उन्होंने कहा कि पूरे राजस्थान को कांग्रेस सरकार ने बर्बाद करके रख दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को सबक सिखाएगी और प्रदेश से इसका सूपड़ा साफ कर देगी। बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और प्रदेश में कमल खिलेगा।
विज्ञापन