{"_id":"60c5dae604b8d674c0754f36","slug":"bjp-slammed-congress-on-phone-tapping-allegations-on-ashok-gehlot-government-reactions-of-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान फोन टैपिंग: भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए सवाल, पढ़िए किसने क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान फोन टैपिंग: भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए सवाल, पढ़िए किसने क्या कहा
Sun, 13 Jun 2021 03:46 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 13 Jun 2021 03:46 PM IST
सार
राजस्थान सरकार के आपसी विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। केंद्रीय स्तर पर लंबे समय से सत्ता सुख से वंचित कांग्रेस की जिन चंद राज्यों में सरकार है, उनमें भी विवाद उठने के चलते पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी चिंता में घिरा हुआ है। अब राज्य की कांग्रेस सरकार पर एक बार फिर अपने ही नेताओं के फोन टैप कराने के आरोप लगे हैं। इस रिपोर्ट में पढ़िए यह मामला उठने के बाद किसने कैसी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : twitter.com/ashokgehlot51
विस्तार
सचिन पायलट खेमे की नाराजगी के बीच एक बार फिर राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लगे हैं। ये आरोप लगाने वाले भी कांग्रेस के नेता ही हैं। पार्टी के विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार पायलट समर्थक विधायकों के फोन टैप करा रही है।
विज्ञापन
सोलंकी ने कहा, 'हमारे दो-तीन विधायकों ने मुझसे कहा है कि उनके फोन टैप हो रहे हैं। उनकी जासूसी कराई जा रही है। सीआईडी के लोग हमारे विधायकों के घरों के चक्कर लगा रहे हैं। हमारे कई विधायकों ने कहा है कि उन्हें एसीबी ट्रैप का डर दिखाकर बदनाम करने की धमकियां दी जा रही हैं।'
विज्ञापन
'केंद्रीय नेतृत्व कमजोर हो तो नेता मनमानी करने लगते हैं'
भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जब आपका केंद्रीय नेतृत्व कमजोर हो तो क्षेत्रीय नेता अपने मन की करने लगते हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप उन्हें क्या संदेश दे रहे हैं, चाहे पंजाब की बात हो या राजस्थान की। बिना दृष्टिकोण के नेता पार्टी छोड़ेंगे और दूसरे दल में शामिल होंगे।
विज्ञापन
When you have weak leadership at the Centre, regional leaders do as they wish, irrespective of the messages you send, be it in Rajasthan or Punjab. With no vision, leaders will leave the party & join another party with a vision: BJP MP Rajyavardhan Rathore on Sachin Pilot pic.twitter.com/tDxUMTuKW0
— ANI (@ANI) June 13, 2021
इसके साथ ही सचिन पायलट के भाजपा में शामिल होने के अनुमानों को लेकर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि हमारी पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) के दरवाजे उन सभी लोगों के लिए खुले हैं जिनकी प्राथमिकता देश हित है और जो अपनी विचारधार को बदल कर 'इंडिया फर्स्ट' पर करना चाहते हैं।