{"_id":"6436a8e98534bc378606bd33","slug":"bjp-satish-poonia-inaugurated-the-newly-constructed-class-room-in-primary-school-amer-jaipur-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: पूनिया ने उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्लास रूम का किया उद्घाटन, MLA कोष से अब तक इतने करोड़ किए खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: पूनिया ने उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्लास रूम का किया उद्घाटन, MLA कोष से अब तक इतने करोड़ किए खर्च
Wed, 12 Apr 2023 06:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 12 Apr 2023 06:19 PM IST
सार
राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आमेर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ( कुंडा) में नवनिर्मित 6 क्लास रूम और शौचालय सुविधाओं का उदघाटन किया।
विज्ञापन
सतीश पूनिया ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में नवनिर्मित क्लास रूम का उद्घाटन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमेर के सरकारी स्कूल में यह नवनिर्मित 6 क्लास रूम और शौचालय सुविधाओं का विकास कार्य राउण्ड टेबल संस्था के सहयोग से हुआ है। डॉ. पूनियां ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, आमेर विधानसभा क्षेत्र हर सेक्टर में तरक्की कर रहा है और मेरा लक्ष्य है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, रोजगार, पर्यटन सभी सेक्टर्स में आमेर विकास का आधुनिक मॉडल बनकर पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बने। इसी प्रतिबद्धता के साथ विकास के काम जा रहे हैं।
विज्ञापन
विशेषकर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती हमारी प्राथमिकता है, जिसके लिए विधायक कोष, भामाशाहों और सीएसआर के सहयोग से आमेर विधानसभा क्षेत्र के तमाम राजकीय विद्यालयों में सुसज्जित भवन, क्लासरूम, डिजिटल क्लासरूम, खेल मैदान, खेल सामग्री, ई-लाइब्रेरी, शौचालय सुविधा इत्यादि विकास कार्य करवाये गये हैं।
विज्ञापन
आमेर सेटेलाइट अस्पताल और जालसू आदर्श सीएचसी को आधुनिक एम्बुलेंस और जरूरी स्वास्थ्य उपकरण दिए
पूनिया ने कहा- स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती के लिए आमेर सेटेलाइट अस्पताल को आधुनिक एम्बुलेंस, जालसू आदर्श सीएचसी को आधुनिक एम्बुलेंस और जरूरी स्वास्थ्य उपकरण जैसी सुविधाओं का विस्तार करने के साथ ही विभिन्न पीएसची में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती प्रदान की गई है, जिससे आमजन को काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कुंडा में आयोजित उदघाटन कार्यक्रम में सतीश पूनियां, राउण्ड टेबल इंडिया के नेशनल प्रेसिंडेंट मनीश लाखोटिया, चेयरपर्सन मनोज भंसाली, एरिया चेयरपर्सन वरुण मुरडिया, एरिया सेक्रेटरी अनुतोष संचेती, चेयरपर्सन श्वेता गोलछा, सेक्रेटरी निहार गुप्ता, प्रिंसिपल डॉ. ओमश्री राठौड़, प्रधानाध्यापक दिनेश चंद मीणा, निवर्तमान प्रधानाध्यापक नारायणलाल सैनी सहित विद्यार्थी, स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विधायक कोष से अब तक 4.25 करोड़ दिए
उपनेता सतीश पूनिया विधायक कोष से अपने विधानसभा क्षेत्र आमेर में स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती के लिए लगभग 2 करोड़ और आमेर शहर के राजकीय स्कूलों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 1 करोड़, आमेर शहर में पेयजल सुविधा के लिए लगभग 1.25 करोड़ की लागत से विकास कार्यों के लिए दे चुके हैं।वहीं पिछले दिनों 8 अप्रैल को पूनियां ने आमेर शहर में वार्ड नंबर 3 और 4 में सीसी सड़क निर्माण कार्य, ट्यूबवेल और विकास कार्यों का लोकार्पण किया था।