{"_id":"62d69d357457f2542863131f","slug":"bjp-mp-kirori-lal-meena-threatened-to-kill-congress-mla-ramlal-meena-says-even-if-scratches-come-there-will-be-an-earthquake","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'किरोड़ीलाल मीणा को खंरोच भी आई तो भूकंप आएगा' सांसद को मिली धमकी के विरोध में कांग्रेस विधायक बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'किरोड़ीलाल मीणा को खंरोच भी आई तो भूकंप आएगा' सांसद को मिली धमकी के विरोध में कांग्रेस विधायक बोले
Tue, 19 Jul 2022 05:31 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 19 Jul 2022 05:31 PM IST
सार
सांसद को दी गई धमकी में कहा गया कि 'किरोड़ीलाल मीणा अब तेरा नंबर है क्योंकि तू खुद को बड़ा हिंदूवादी नेता और हिंदुओं का पैरोकार समझकर मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलता रहता है'।
विज्ञापन
भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा, कांग्रेस विधायक रामलाल मीणा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा को कन्हैयालाल जैसा अंजाम भुगतने की धमकी के बाद कांग्रेस विधायक रामलाल मीणा उनके समर्थन में उतरे आए हैं। प्रतापगण से कांग्रेस विधायक रामलाल ने कहा, अगर डॉ. किरोड़ी को खरोंच भी आई तो 'भूकंप' आएगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अलग हो सकती है, लेकिन किरोड़ी गरीबों के मसीहा हैं। रामलाल ने यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार को सांसद किरोड़ी लाल मीणा को धमकी भरा पत्र मिला था। यह पत्र दिल्ली स्थित उनके सरकारी निवास पर डाक के जरिए भेजा गया। इसमें कन्हैयालाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए अगला नंबर उनका होने की धमकी दी गई। उन्हें भेजे पत्र के साथ मीडिया में प्रकाशित खबर की कटिंग भी लगाई गई है, जिसमें किरोड़ी लाल मीणा की ओर से मृतक कन्हैया लाल के परिवार को अपने एक महीने का मूल वेतन देने की घोषणा की गई थी। पत्र भेजने वाले ने अपना नाम कादिर अली राजस्थानी लिखा है। पत्र मिलने के बाद सांसद मीणा ने मुख्यमंत्री गहलोत, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
क्या लिखा है पत्र में?
पत्र लिखने वाले ने प्रकाशित खबर की कटिंग के नीचे लिखा कि 'यह पढ़ कर ही मैंने लिखा है कि आगे दुनिया कुछ और ही पढ़ेगी। 'जो हमारे पैगंबरों के खिलाफ गुस्ताखी करेगा, उसका हाल कन्हैयालाल जैसा ही होगा। जो गुस्ताखी करने वालों की मदद करेगा वो बड़ा नेता ही क्यों न हो उसको हम सबक सिखा देंगे। इसलिए किरोड़ीलाल मीणा अब तेरा नंबर है क्योंकि तू खुद को बड़ा हिंदूवादी नेता और हिंदुओं का पैरोकार समझकर हम मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलता रहता है। कुछ दिन पहले भी उदयपुर जाकर अपनी तनख्वाह के पैसे देकर गुस्ताखी करने वालों की मदद की है'।
विज्ञापन