फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP leader Satish Poonia attacked CM Ashok Gehlot on OBC reservation in Rajasthan

Rajasthan: सतीश पूनिया बोले- सीएम गहलोत को चुनाव के समय ही क्यों याद आता है आरक्षण, ये सिर्फ इनके सियासी दांव

Fri, 11 Aug 2023 06:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 11 Aug 2023 06:22 PM IST
सार

ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूछा है कि चुनाव के समय ही आरक्षण क्यों याद आया। उन्होंने कहा कि गहलोत को लगता होगा कि वह पॉलिटिकल माइलेज ले लेंगे, लेकिन राजस्थान की जनता जन धारणा के हिसाब से फैसला करेगी।  

विज्ञापन
BJP leader Satish Poonia attacked CM Ashok Gehlot on OBC reservation in Rajasthan
सतीश पूनिया और अशोक गहलोत - फोटो : Social Media

विस्तार

ओबीसी आरक्षण को लेकर उपनेता प्रतिपक्ष और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने सीएम अशोक गहलोत पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में देश के सभी नागरिकों को उनकी योग्यता और क्षमता के आधार पर अवसर देने की बात कही गई है। लेकिन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चुनाव के वक्त ही यह आरक्षण क्यों याद आता है।

विज्ञापन


पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री की नीति और नीयत साफ होती तो इस तरीके की चीजे करने से पहले चर्चा की जा सकती थी। इन सभी चीजों की कानूनी और संवैधानिक मर्यादाएं क्या हैं, उसका भी ख्याल रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा- मुझे लगता है मुख्यमंत्री अब जो घोषणाएं कर रहे हैं और जिस तरीके की बातें  कर रहे हैं, ये सब पॉपुलिस्ट (लोकलुभावन) चीजें हैं जो केवल मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए हैं।
विज्ञापन


पूनिया ने कहा कि राजस्थान का मतदाता बुनियादी मुद्दों पर आक्रोशित है। वह चाहे किसान कर्जमाफी के नाम पर वादाखिलाफी हो, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और फिर चाहे बिगड़ी कानून व्यवस्था हो। लोग इन सब चीजों को लेकर परेशान हैं,   इसलिए मुख्यमंत्री के सियासी दांव किसी के गले नहीं उतरेंगे। उन्होंने कहा कि उनको (गहलोत) लगता होगा कि इस तरीके के बयानों से वह पॉलिटिकल माइलेज ले लेंगे, लेकिन राजस्थान की जनता जन धारणा के हिसाब से फैसला करेगी और जन धारणा कांग्रेस सरकार के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed