{"_id":"647894b8e838ca97230a88a5","slug":"bjp-leader-rajendra-rathore-attacked-cm-ashok-gehlot-in-bikaner-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाजपा नेता राठौड़ बोले- पीएम मोदी के भाषण से प्रभावित हुए सीएम गहलोत, देर रात मजबूरी में की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाजपा नेता राठौड़ बोले- पीएम मोदी के भाषण से प्रभावित हुए सीएम गहलोत, देर रात मजबूरी में की घोषणा
Thu, 01 Jun 2023 06:23 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 01 Jun 2023 06:23 PM IST
सार
भापजा नेता राजेंद्र राठौड़ ने बीकानेर में सीएम अशोक गहलोत पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत डिस्कॉम कंपनियों को घाटे से बाहर निकालने पर विचार करें।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बीकानेर में की प्रेसवार्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ गुरुवार को बीकानेर के दौरे पर रहे। इस दौरान पत्रकार वार्ता कर उन्होंने प्रदेश की गहलोत सरकार पर बड़ा हमला। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत की फ्री बिजली की घोषणा से पहले डिस्कॉम कंपनियों को घाटे से बाहर निकालने पर विचार करना चाहिए। सीएम गहलोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से इस कदर प्रभावित हो गए कि उन्हें देर रात राहत की घोषणा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, सीएम अशोक गहलोत ने बुधवार को प्रदेशवासियों को 100 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की थी। इसके अलावा कई तरह के सरचार्ज सहित अन्य छूट देने की भी घोषणा की थी। सीएम गहलोत की इन घोषणाओं पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने उन पर हमला बोला।
विज्ञापन
राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से सीएम इस कदर प्रभावित हो गए हैं कि उन्हें देर रात राहत की घोषणा करने को मजबूर होना पड़ा। उनकी ऐसी घोषणाओं से जनता झांसे में नहीं आएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अब तक 55 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज वसूल रही थी। वहीं, अब 200 यूनिट तक फ्यूल सरचार्ज माफ करने की नौटंकी कर रही है। प्रदेश के उद्यमी हड़ताल पर हैं तो औद्योगिक इकाईयों का फ्यूल सरचार्ज क्यों माफ नहीं किया जा रहा है।
भाजपा सरकार के समय 18 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज वसूला जाता था। जिसे गहलोत सरकार ने बढ़ाकर 55 पैसे प्रति यूनिट कर दिया और अब ये सब दिखावा किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा कि यूनिट कटौती का फायदा जनता को तब मिलेगा जब बिजली आएगी।