फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Kisan Morcha member Prasoon Shukla said Vice Presidential candidate jagdeep dhankar as the son of a farmer

Rajasthan: NDA ने जगदीप धनखड़ को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, तो बीजेपी नेता ने खोले उनके जीवन से जुड़े ये राज

Mon, 18 Jul 2022 06:56 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 06:56 PM IST
सार

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रसून शुक्ला ने कहा कि एनडीए ने हमेशा ही दलित और काश्तकार तबके को प्रमुखता दी है।

विज्ञापन
BJP Kisan Morcha member Prasoon Shukla said Vice Presidential candidate jagdeep dhankar as the son of a farmer
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ब्यावर में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रसून शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ जो एक किसान के बेटे हैं, को भारत के गौरवान्वित पद के लिए चुनकर किसानों का सिर ऊंचा किया है। साथ ही वंशवाद की राजनीति करने वालों के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। सोमवार को शुक्ला अजमेर व भीलवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित पीपली का बाडिया गांव के चौराहे पर ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। शुक्ला ने उपस्थित ग्रामीणों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया और भाजपा किसान मोर्चा के समर्थन में नारे लगवाए।
विज्ञापन


भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रसून शुक्ला ने कहा कि एनडीए ने हमेशा ही दलित और काश्तकार तबके को प्रमुखता दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी दलित परिवार से हैं। इस बार उपराष्ट्रपति पद के लिए भी झुझुनू जिले के किठाना गांव में एक कृषि परिवार में जन्मे 71 वर्षीय जगदीप धनखड़ को चुना है। पार्टी के प्रमुख जेपी नड्डा ने भी धनखड़ को किसान का बेटा कहकर संबोधित किया है। धनखड़ एक विनम्र पृष्ठभूमि और लोगों से सीधे जुड़े रहने की उनकी क्षमता है। शुक्ला ने एनडीए के किसान पुत्र जगदीप धनखड़ के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एडवोकेट से नेता बने हैं। बचपन में 5 किलो मीटर पैदल चलकर स्कूल जाते थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कि धनखड़ ने चित्तौडगढ़ के सैनिक स्कूल में स्कॉलरशिप हासिल की थी। साथ ही धनखड़ ने राजस्थान हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों में प्रैक्टिस की है। राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष थे। धनखड़ सांसद और विधायक दोनों रह चुके हैं। गांव पीपली का बाडिया में आयोजित उक्त कार्यक्रम में लगेतखेड़ा के सरपंच भगवानसिंह, डूंगरखेड़ा के मण्डल अध्यक्ष प्रतापसिंह, जिला परिषद सदस्य गुलाबसिंह रावत, आई.टी.सेल के रघुवीरसिंह, वार्ड पंच मुकेश, हुक्मसिंह, रमेश सिंह रावत, मंगलाराम, अजमालसिंह, बाबूराम, देवीसिंह, नन्दासिंह, शंकरसिंह, रघुवीरसिंह, पप्पूसिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed