फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP appeals to Lord Charbhuja Nath for justice in Bhilwara

Bhilwara: मजिस्ट्रेट नहीं भगवान के चरणों में रखा ज्ञापन, चारभुजा नाथ से लगाई न्याय की गुहार, क्या है मामला

Sun, 25 Jun 2023 09:11 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 25 Jun 2023 09:11 AM IST
सार

बीजेपी ने न्याय मांगने का अनूठा प्रयोग करते हुए मजिस्ट्रेट के पास जाने के बजाय ज्ञापन क्षेत्र के आराध्य देव भगवान चारभुजा नाथ के मंदिर दिया।

विज्ञापन
BJP appeals to Lord Charbhuja Nath for justice in Bhilwara
भगवान के पास रखा ज्ञापन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

वैसे तो हर कोई न्याय की गुहार लगाने मजिस्ट्रेट के पास जाता है, लेकिन राजस्थान में भीलवाड़ा जिले में न्याय की गुहार लगाने का एक अनोखा मामला देखने को मिला। यहां मजिस्ट्रेट के पास जाने के बजाय ज्ञापन क्षेत्र के आराध्य देव भगवान चारभुजा नाथ के मंदिर दिया गया। न्याय मांगने का ये अनूठा प्रयोग बीजेपी ने किया।

विज्ञापन


जानकारी के अुनसार कोटडी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच और बीजेपी नेता जमना लाल डीडवानिया को उनके सरपंच काल के दौरान एक पट्टे के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई। इस गिरफ्तारी का जमकर विरोध हुआ। लोगों ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बीजेपी विधायक गोपीचंद मीणा और जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली भी इस विरोध में शामिल हुए। उनका कहना है कि ये गिरफ्तारी राजनीतिक द्वेष के चलते की गई है। इसी विरोध में एक ज्ञापन कोटडी के आराध्य देव भगवान चारभुजा नाथ के मंदिर पहुंचकर उनके चरणों में रख दिया गया।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि हमें कांग्रेस सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं है।  कांग्रेस के नेताओं के दबाव में जिस तरह जमना लाल डीडवानीया को गिरफ्तार किया गया, उसके विरोध में पार्टी और सर्व समाज ने विधायक के नेतृत्व में प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट कार्यालय गए थे मगर, वो वहां नहीं थे। इसलिए हमने मंदिर में आकर भगवान के चरणों में ज्ञापन रखा है। हमें कांग्रेस सरकार से न्याय की उम्मीद भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed