फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bike thief gang seen in CCTV in Dausa broke the lock and took 2 bikes

Rajasthan: दौसा में सीसीटीवी में नजर आया बाइक चोर गिरोह, लॉक तोड़कर 2 बाइक ले गए

Fri, 28 Jul 2023 09:02 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 28 Jul 2023 09:02 AM IST
सार

दौसा के बसवा में वाहन चोरी की वारदातों से लोगों में आक्रोश पैदा होने लगा है। अब तो बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में  कैद हो गई, लेकिन फिर भी चोर गिरोह पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

विज्ञापन
Bike thief gang seen in CCTV in Dausa broke the lock and took 2 bikes
लॉक तोड़कर बाइक ले गए चोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस का स्लोगन- आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर का है। लेकिन, दौसा जिले की बसवा थाना पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खुल गई। रात में अज्ञात चोरों ने दो मोटर साइकिलों को निशाना बनाया और चुराकर रफूचक्कर हो गए। चोरी घटना बारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

विज्ञापन


सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि चोर बाइक का लॉक तोड़कर मोटरसाइकिल चुराकर ले जा रहे हैं । उनके चेहरे पर किसी तरह का नकाब भी नहीं है और चेहरे स्पष्ट नजर आ रहे हैं। एक चोर मोबाइल पर बात करने का बहाना बनाकर खड़ा होकर रैकी करता है और निगरानी रखता है, कि मौके पर कोई आ तो नहीं रहा है। जबकि दूसरा चोर बेफिक्र होकर है बाइक का लॉक तोड़कर बाइक ले जाता है। ग्रामीणों ने चोरी की घटना की सूचना बसवा थाना पुलिस को दी। तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार चोरों की तलाश में जुटी गई है।
विज्ञापन


बसवा थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में बाइक और अन्य वाहनों और घरों-दुकानों में चोरी की वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जबकि चोरों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं।  बसवा के स्थानीय निवासी रविन्द्र कुमार ने बताया कि देर शाम को मार्केट से आकर बाइक घर के बाहर खड़ी थी। जो अचानक गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक को काफी जगह ढूंढने की कोशिश, लेकिन वह नहीं मिली। बाइक का सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने बसवा थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। करीब 3 घंटे के समय में  चोर बसवा थाना क्षेत्र के मेन गणेश मार्केट स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने आए स्टूडेंट की बाइक चुराकर ले गए। बाइक नहीं मिलने पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, तो अज्ञात चोर बाइक लेकर जाता दिखाई दिया। जिस पर पीड़ित ने थाने पहुंच जानकारी दी। बसवा थाना क्षेत्र  में बढ़ती चोरी की वारदात को लेकर स्थानीय निवासियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed