फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Smoke emanates from AC coach of Bikaner-Bandra train, causing panic among passengers

Rajasthan News: बीकानेर-बांद्रा ट्रेन के पांच एसी कोचों में अचानक उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी

Wed, 12 Nov 2025 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Nov 2025 08:47 PM IST
सार

Bikaner News: बीकानेर में स्टेशन से गुजर रही बीकानेर-बांद्रा रेलगाड़ी के एसी कोच के नीचे अचानक धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। मौके पर रेलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन गैस सिलेंडर से छिड़काव स्थिति पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Bikaner News: Smoke emanates from AC coach of Bikaner-Bandra train, causing panic among passengers
एसी कोचों से धुआं निकलने के बाद लोगों में मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर में देशनोक रेलवे स्टेशन से गुजर रही बीकानेर-बांद्रा रेलगाड़ी के एसी कोच के नीचे अचानक धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। मौके पर रेलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन में मौजूद अग्निशमन गैस सिलेंडर से छिड़काव किया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन बीकानेर से बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रवाना हुई थी और करीब नौ बजे देशनोक पहुंची। स्टेशन पर रुकते ही लोगों ने पांच एसी कोचों के नीचे से धुआं उठते देखा। सूचना मिलते ही टीटी और रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि यह आग ब्रेक शू में लगी थी। अग्निशमन गैस से छिड़काव कर इसे समय रहते बुझा दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से सटे बॉर्डर पर भारत का ऑपरेशन त्रिशूल: रेतीले धोरों में उतरे लड़ाकू विमान और टैंक, शानदार तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट तक देशनोक स्टेशन पर रुकी रही। एसी कोच में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई, कई यात्री अपने सामान सहित नीचे उतर गए। स्थिति सामान्य होने के बाद ही यात्रियों को पुनः ट्रेन में बैठाया गया और ट्रेन को अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed