फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   aunt becomes mother for newborn while mother fights for life in icu at pbm hospital bikaner

Rajasthan: जिंदगी की जंग लड़ रही मां, बाहर मौसी ने आंचल फैलाकर निभाया फर्ज; दूध पिलाकर बचाई मासूम की जान

Thu, 11 Jun 2026 12:48 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Thu, 11 Jun 2026 12:48 PM IST
सार

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल से रिश्तों और ममता की एक भावुक कहानी सामने आई है। डिलीवरी के बाद गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती शारदा अपने दस दिन के नवजात बच्चे से दूर हैं। संक्रमण के खतरे को देखते हुए बच्चे को मां से अलग रखा गया है।

विज्ञापन
aunt becomes mother for newborn while mother fights for life in icu at pbm hospital bikaner
नवजात के लिए मौसी बनी जीवन का सहारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीबीएम अस्पताल इन दिनों प्रसूताओं की बिगड़ती तबीयत और किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर चर्चा में है। इसी बीच अस्पताल से इंसानियत, रिश्तों और ममता की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है। एक तरफ मां आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रही है, तो दूसरी तरफ नवजात की देखभाल की जिम्मेदारी उसकी मौसी ने संभाल ली है। इतना ही नहीं, मौसी बच्चे को अपना दूध पिलाकर मां की कमी पूरी करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन



डिलीवरी के बाद गंभीर हुई मां, आईसीयू में चल रहा इलाज
गंगा शहर क्षेत्र के श्रीरामसर निवासी शारदा की डिलीवरी के बाद तबीयत अचानक गंभीर हो गई। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें पीबीएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। हालांकि उनकी स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए डॉक्टरों ने दस दिन के नवजात बच्चे को मां से अलग रखा है, ताकि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ऐसे में बच्चे को मां के प्यार और मां के दूध दोनों की जरूरत महसूस हो रही थी।
विज्ञापन


मौसी ने निभाई मां की भूमिका
परिवार के इस कठिन समय में बच्चे की मौसी सुनीता आगे आईं और उन्होंने नवजात की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली। वह सिर्फ बच्चे की देखभाल ही नहीं कर रहीं, बल्कि उसे अपना दूध पिलाकर मां की कमी को भी पूरा करने का प्रयास कर रही हैं। अस्पताल में मौजूद लोगों के लिए यह दृश्य बेहद भावुक करने वाला रहा। एक तरफ आईसीयू में भर्ती मां जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है, तो दूसरी तरफ मौसी अपने भांजे को गोद में लेकर उसकी हर जरूरत का ख्याल रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दोस्ती बनी दुश्मनी! पटना में दोस्त ने पीठ में मारी गोली, घायल छोड़ बाइक लेकर हुआ फरार

समय पर दूध, पूरी देखभाल और ममता का साथ
मौसी सुनीता बच्चे को समय पर दूध पिलाने से लेकर उसकी देखभाल, सुरक्षा और जरूरतों का पूरा ध्यान रख रही हैं। परिवार का कहना है कि यह सिर्फ मजबूरी नहीं, बल्कि रिश्तों की सच्ची ताकत और ममता की मिसाल है। परिजनों का कहना है कि जब मां इलाज के कारण अपने बच्चे से दूर है, तब मौसी ने मां का दूसरा रूप बनकर उसे संभाल लिया है। यह घटना बताती है कि मुश्किल वक्त में रिश्ते और मानवता ही सबसे बड़ा सहारा बनते हैं। पीबीएम अस्पताल से सामने आई यह तस्वीर समाज को एक भावुक संदेश देती है कि ममता केवल जन्म देने से नहीं, बल्कि निभाने से भी पूरी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed