फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara: Internet services closed for 24 hours, administration banned due to tense situation after killing of youth

Bhilwara: इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद, प्रशासन ने युवक की हत्या के बाद तनावपूर्ण स्थिति के चलते लगाई रोक

Wed, 11 May 2022 11:06 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 11 May 2022 11:06 AM IST
सार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। जिले में मंगलवार रात को युवक की हत्या के बाद से तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
Bhilwara: Internet services closed for 24 hours, administration banned due to tense situation after killing of youth
भीलवाड़ा में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की रोक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा में जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है। मंगलवार देर रात एक युवक की हत्या के बाद से जिले में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से गुरुवार, 12 मई की सुबह 6 बजे तक भीलवाड़ा में इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। शहर के पांच थाना क्षेत्रों में एसटीएफ और आरएसी के जवान तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन


भीलवाड़ा के शास्त्रीनगर स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड में मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात का पता चलने पर देर रात महात्मा गांधी अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। घटना को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 


हिस्ट्रीशीटर था मृतक का पिता
बताया जा रहा है कि भोपालपुरा रोड निवासी ओमप्रकाश तापड़िया के 20 साल के बेटे आदर्श तापड़िया को बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे कुछ युवकों ने न्यू हाउसिंग बोर्ड में ब्रह्मणी स्वीट्स की दुकान के बाहर बुलाया, जब आदर्श वहां पहुंचा तो मौके पर मौजूद लोगों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे जख्मी कर दिया। हमले के बाद युवक खून से लथपथ सड़क पर ही पड़ा रहा। घटना के बाद हमलावर भाग निकले। कुछ राहगीर जब युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की वजह सीने में चाकू लगना बताया जा रहा है। मृतक का पिता ओमप्रकाश तापड़िया भीलवाड़ा का हिस्ट्रीशीटर था। जिसकी मृत्यु हो चुकी है।


मौके पर तनाव की स्थिति

युवक की हत्या की सूचना मिलते ही हिंदू सगंठन सहित कई संगठनों के नेता जिला अस्पताल में एकत्रित हो गए। इनमें भीलवाड़ा शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली, नगर परिषद सभापति राकेश पाठक शामिल रहे। 


शव उठाने से किया इंकार
मारे गए युवक के मामा महेश खोतानी ने न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि सभी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने तक वो शव नहीं उठाएंगे। विभिन्न संगठनों ने भी हत्या की निंदा की है और जिला प्रशासन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। 

50 लाख रुपये मुआवजे की मांग
हत्या के विरोध में भाजपा ने घटना की निंदा करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग उठाई है। उन्होंने मांग उठाई कि जब तक परिवार की मांग के अनुसार 50 लाख रुपये मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक शव को नहीं उठाया जाएगा। इसके साथ ही भीलवाड़ा को बंद रख जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed