{"_id":"64c26e064d8811a46d075f93","slug":"khemkaran-will-contest-from-bsp-from-nadbai-assembly-and-khurshid-will-contest-from-nagar-assembly-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: बसपा ने की प्रत्याशी की घोषणा, नदबई विधानसभा से खेमकरण और नगर विधानसभा से खुर्शीद लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: बसपा ने की प्रत्याशी की घोषणा, नदबई विधानसभा से खेमकरण और नगर विधानसभा से खुर्शीद लड़ेंगे चुनाव
Thu, 27 Jul 2023 07:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 27 Jul 2023 07:11 PM IST
सार
भरतपुर की सात विधानसभा सीटों में से नदबई ऐसी सीट हैं, जहां बीजेपी की टिकट के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए हैं।
विज्ञापन
खुर्शीद अहमद और खेमकरण तौली।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर की नदबई विधानसभा और नगर विधानसभा क्षेत्र से BSP ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। नदबई विधानसभा क्षेत्र से खेमकरण तोली चुनाव लड़ेंगे और नगर विधानसभा क्षेत्र से खुर्शीद अहमद चुनाव लड़ेंगे। बसपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने लेटर जारी कर जानकारी दी। इसमें नदबई से BSP से खेमकरण तौली का नाम घोषित किया गया है। 2018 विधानसभा चुनावों में खेमकरण तौली निर्दलीय मैदान में उतरे थे। उस समय तौली को 29 हजार 5 सौ 29 वोट मिले थे।
विज्ञापन
साल 2018 में जोगिंदर सिंह अवाना BSP की टिकट से लड़े थे, उन्होंने 50 हजार 9 सौ 76 वोटो से बीजेपी की कृष्णेन्द्र कौर दीपा को हराया था। कृष्णेन्द्र कौर दीपा को 46 हजार 8 सौ 82 वोट मिले थे। वहीं, निर्दलीय से चुनाव लड़े खेमकरण तौली को 29 हजार 5 सौ 29 वोट मिले। खेमकरण तौली जिला प्रमुख भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
भरतपुर जिले में सात विधानसभा सीट
भरतपुर की सात विधानसभा सीटों में से नदबई ऐसी सीट हैं, जहां बीजेपी की टिकट के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए हैं। सभी उम्मीदवारों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। बीजेपी के नहीं सहेगा राजस्थान आंदोलन के जरिए वह अपने प्रचार में भी लगे हुए हैं। नदबई विधानसभा जाट वोट बैंक मानी जाती है। नदबई की कुल जनसंख्या 2 लाख 50 हजार है। इसमें करीब एक लाख जाट वोटर हैं और करीब 40 हजार SC वोटर माने जाते हैं। अब देखने वाली बात होगी कि साल 2018 में विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने BSP की टिकट से जीत हांसिल की थी, जिसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। अब देखने वाली बात होगी सबसे पहले प्रत्याशी की घोषणा कर BSP नदबई सीट को निकाल पाएगी।
विज्ञापन