फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur rape victim accused the police of protecting the accused

Bharatpur Rape Case: पीड़िता ने दी आत्महत्या की चेतावनी, कहा- राजनीतिक दबाव में आरोपियों को बचा रही पुलिस

Thu, 18 May 2023 06:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 18 May 2023 06:21 PM IST
सार

रूपवास में ब्याज पर पैसे देने के बहाने घर बुलाकर महिला से दो लोगों ने दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर किया शोषण।

विज्ञापन
Bharatpur rape victim accused the police of protecting the accused
धरने पर बैठा पीड़ित परिवार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके की एक दुष्कर्म पीड़िता आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपने पति और दो बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पर धरना दे रही है। दुष्कर्म पीड़िता का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस आरोपियों को बचा रही है। आरोपी दुष्कर्म पीड़िता पर राजीनामे का दबाव बना रहे हैं। परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि 31 मई 2022 को उसकी बच्ची की शादी होनी थी। शादी की वजह से 23 मई 2022 को वह मक्खन निवासी गंगा मंदिर कॉलोनी रूपवास, नवनीत डागुर निवासी न्यू बांगड़ कॉलोनी रूपवास के पास गई। दोनों व्यक्ति ब्याज पर पैसा देते हैं। पैसा देने के बहाने नवनीत डागुर महिला को घर के अंदर ले गया और दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों ने महिला को धमकाया कि हमने तेरी वीडियो बनाई है। इसको वायरल करने की धमकी देकर वह महिला का शोषण करते रहे।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के बाहर अपने पति और बच्चों के साथ धरना
अब दुष्कर्म पीड़िता इंसाफ के लिए कलेक्ट्रेट के बाहर अपने पति और बच्चों के साथ धरना दे रही है। पीड़िता का कहना है कि मेरे साथ दुष्कर्म हुआ लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सभी अधिकारियों के चक्कर काटे, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। दुष्कर्म पीड़िता का कहना है कि अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो खुद को बच्चों सहित खत्म कर दूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed