फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer Roadways employees demonstrated on 11 point demands warned of state wide strike

Barmer News: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, प्रदेश व्यापी हड़ताल की दी चेतावनी

Tue, 22 Aug 2023 07:14 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Tue, 22 Aug 2023 07:14 PM IST
सार

बाड़मेर में रोडवेज कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो पांच सितंबर को प्रदेश व्यापी हड़ताल की जाएगी। रोडवेज प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
Barmer Roadways employees demonstrated on 11 point demands warned of state wide strike
रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज कर्मी पिछले लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन की इसी कडी में मंगलवार को रोडवेज कर्मियों ने संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया, वहीं अपनी मांगों का ज्ञापन रोडवेज प्रबंधक को सौंपा।

विज्ञापन


अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन के दौरान रोडवेज कर्मियों ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया,  तो आगामी 5 सितंबर को संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश व्यापी हड़ताल की जाएगी। दरअसल, मंगलवार को संयुक्त मोर्चा के रोडवेज बचाओ - रोजगार बचाओ आंदोलन के पांचवें चरण में रोडवेज की सभी इकाइयों पर अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को दोपहर 12ः30 से 1 बजे तक सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया करते हुए अपनी 11 सूत्रीय मांगों का समर्थन किया। साथ ही प्रदेश सरकार को चेताया कि समय रहते उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। साथ ही 5 सितंबर को प्रदेश व्यापी हड़ताल कर सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


रोडवेज के कार्मिकों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है। मंगलवार को रोडवेज कार्मिकों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोश प्रकट किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मंजूर कुरेशी, एम्पलाइज यूनियन के रिटायर्ड सदस्य आत्माराम मेघवाल, वरिष्ठ सेवारत कर्मचारी पूनारा, रूगाराम जाजड़ा, प्रदेश सचिव रूगाराम धतरवाल, मोटाराम, ओम प्रकाश भार्गव, उमाराम, मनीराम, महेंद्र सिंह सिसोदिया, देवी दान, कान सिंह, जेठू सिंह समेत कई सेवानिवृत्त और सेवारत कार्मिक मौजूद रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed