{"_id":"6a9e9887c0dd8bcab509c44d","slug":"barmer-panic-after-firing-at-hotel-history-sheeter-among-two-accused-arrested-after-7-days-of-escape-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़मेर: होटल पर फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, 7 दिन की फरारी के बाद पुलिस शिकंजे में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़मेर: होटल पर फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, 7 दिन की फरारी के बाद पुलिस शिकंजे में फंसे
Mon, 07 Sep 2026 04:28 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 07 Sep 2026 04:28 PM IST
सार
बाड़मेर के रावतसर गांव में होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सात दिन से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जैसलमेर से जोधपुर तक ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे थे।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के रावतसर गांव में चाय के होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने सात दिन से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की विशेष टीमों ने जैसलमेर से जोधपुर तक आरोपियों का पीछा करते हुए दोनों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी रुपये के लेनदेन से जुड़े विवाद में पीड़ित परिवार से वसूली करने के इरादे से स्कॉर्पियो में सवार होकर होटल पहुंचे थे और वहां दनादन गोलियां चलाई थीं।
विज्ञापन
होटल में बैठे युवक पर की फायरिंग
पुलिस के अनुसार पीड़ित ने सदर थाने में रिपोर्ट दी थी कि कमलेश उर्फ अंग्रेज, सांवलाराम और अन्य लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर रावतसर गांव स्थित होटल पर पहुंचे। आरोपियों ने होटल में बैठे एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। फायरिंग के दौरान पीड़ित युवक ने होटल की पक्की दीवारों की आड़ लेकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में नाकाबंदी कराई गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कीं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया। सदर थानाधिकारी देवीचंद ढाका और जिला विशेष टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। वारदात के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे। पुलिस के अनुसार आरोपी जैसलमेर से शिव, बाटाडू, भीमड़ा, बायतु और बालोतरा होते हुए जोधपुर की ओर भागते रहे। इस दौरान उन्होंने कई स्थानों पर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की लेकिन पुलिस टीमें लगातार उनका पीछा करती रहीं और आखिरकार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जयपुर निकाय चुनाव: मुस्लिम बहुल वार्ड में BJP का बड़ा दांव, जाकिर हुसैन को टिकट; कांग्रेस बोली- गद्दारी
हिस्ट्रीशीटर पर करीब 12 मामले दर्ज
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी कमलेश उर्फ अंग्रेज पिछले सात-आठ वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ बायतु थाने में दर्ज मामले के अलावा लूट, मारपीट, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की तस्करी, वाहन चोरी और छेड़छाड़ जैसे अपराधों के करीब 12 मामले दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि कमलेश बायतु थाने के हिस्ट्रीशीटर कौशलाराम लेघा के साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी करता है। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि यह गिरोह नशीले पदार्थों के कारोबार के लिए नए युवकों को अपने साथ जोड़ता था। इसी दौरान सिणधरी के टाकूबेरी निवासी सांवलाराम को भी गिरोह में शामिल किया गया था। आरोप है कि इसके बाद उससे मेवाड़ से डोडा-पोस्त मंगवाया जाने लगा। पुलिस के मुताबिक सांवलाराम के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट और तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो और हथियार बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों और फायरिंग के पीछे के पूरे विवाद की भी जांच कर रही है।