जयपुर निकाय चुनाव: मुस्लिम बहुल वार्ड में BJP का बड़ा दांव, जाकिर हुसैन को टिकट; कांग्रेस बोली- गद्दारी
शनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 109 में इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। करीब 24 हजार मतदाताओं वाले इस वार्ड में लगभग 21 हजार मुस्लिम मतदाता हैं। भाजपा ने मुस्लिम प्रत्याशी जाकिर हुसैन को मैदान में उतारा है, जिसके बाद कांग्रेस ने उन पर समाज के साथ ‘गद्दारी’ करने का आरोप लगाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 109 में इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। करीब 24 हजार मतदाताओं वाले इस वार्ड में लगभग 21 हजार मुस्लिम मतदाता हैं। मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जाकिर हुसैन को अपना प्रत्याशी बनाकर सियासी दांव खेला है। भाजपा के इस फैसले के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है।
वार्ड 109 में आठ उम्मीदवार मैदान में
वार्ड नंबर 109 में कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें छह निर्दलीय प्रत्याशी, एक कांग्रेस प्रत्याशी और एक भाजपा प्रत्याशी शामिल हैं। भाजपा की ओर से जाकिर हुसैन को टिकट दिए जाने के बाद चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है।भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस की ओर से तीखी टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया गया कि भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाला मुस्लिम प्रत्याशी समाज के साथ ‘गद्दारी’ कर रहा है।
कांग्रेस के आरोप पर जाकिर हुसैन का पलटवार
कांग्रेस के इस हमले पर भाजपा प्रत्याशी जाकिर हुसैन ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर मुस्लिम समाज को लंबे समय तक केवल राजनीतिक रूप से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। जाकिर हुसैन ने कहा, “कांग्रेस ने आज तक हमें दिया क्या है? कांग्रेस ने तो सिर्फ हमारा उपयोग किया है। विधायक जो आरोप लगा रहे हैं, उन्होंने अपने कार्यकाल में हमारे लिए क्या किया?” उन्होंने कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुस्लिम समाज को अब यह देखना होगा कि राजनीतिक दलों ने उसके लिए वास्तव में क्या किया है।
‘नारों की राजनीति नहीं, विकास को प्राथमिकता दे समाज’
जाकिर हुसैन ने कहा कि अब मुस्लिम समाज को यह तय करना होगा कि वह केवल राजनीतिक नारों और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति का हिस्सा बनेगा या अपने क्षेत्र के विकास और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देगा। उनका कहना है कि चुनाव में स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र के विकास को महत्व दिया जाना चाहिए। ऐसे में भाजपा की ओर से मुस्लिम बहुल वार्ड में मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतारने के फैसले ने राजनीतिक समीकरणों को चर्चा में ला दिया है।
21 हजार मुस्लिम मतदाताओं पर टिकी नजर
वार्ड नंबर 109 में करीब 24 हजार मतदाता हैं, जिनमें लगभग 21 हजार मुस्लिम मतदाता बताए जा रहे हैं। ऐसे में इस वार्ड में मुस्लिम वोटरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भाजपा के जाकिर हुसैन को टिकट देने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस जहां भाजपा के फैसले पर सवाल उठा रही है, वहीं जाकिर हुसैन कांग्रेस पर मुस्लिम समाज के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगा रहे हैं।