{"_id":"633e86685b14bf3b83556fdd","slug":"bar-girls-performed-obscene-dance-on-occasion-of-dussehra-in-tonk","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dussehra: रावण की विदाई के दौरान 'ये आखें ये मस्ती...' गाने पर बार बालाओं ने परोसी अश्लीलता, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dussehra: रावण की विदाई के दौरान 'ये आखें ये मस्ती...' गाने पर बार बालाओं ने परोसी अश्लीलता, देखें वीडियो
Thu, 06 Oct 2022 01:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:29 PM IST
सार
राजस्थान में टोंक जिले के ग्राम पंचायत सोप के दशहरा पर्व पर रावण दहन में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम के नाम पर अश्लील और फूहड़ डांस परोसा गया। दशहरा रंगमंच पर बुधवार रात एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
बार बालाओं ने परोसी अश्लीलता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टोंक जिले में एक बार फिर से धार्मिक आयोजन में अश्लील डांस की तस्वीरें सामने आई हैं। जब हर कोई रावण दहन पर असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मना रहा था तो टोंक जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर सोप उप तहसील मुख्यालय पर रावण दहन के मौके पर अश्लील डांस का आयोजन किया जा रहा था। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में मौजूद महिलाओं और किशोरियों को शर्मसार होकर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
सोप कस्बे में दशहरा रंगमंच पर बुधवार रात हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सोप पुलिस थानाधिकारी की मौजूदगी में आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकारों ने अश्लील डांस कर दर्शकों को शर्म से पानी-पानी कर दिया। कलाकारों की फूहड़ हरकतों और अश्लील डांस से पंडाल में बैठी युवतियां और महिलाएं शर्मिंदा हो गईं। मजबूरन उन्हें उठकर घर जाना पड़ा।
विज्ञापन
धार्मिक आयोजन में अश्लील डांस @Tonk @Dance @Rajasthan pic.twitter.com/YO43kW5Pia
विज्ञापन विज्ञापन— Arvind Kumar (@arvindrao201) October 6, 2022
आयोजकों की ओर से खुद ही इस तरह के कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि धार्मिक मेले में बार बालाएं कैसे डांस करती नजर आ रही हैं। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो आयजकों ने इसे रोकने के बजाए और देर तक डांस करवाने का फैसला किया।
दरअसल दो कलाकारों ने फिल्मी गीत मुझे प्यार हुआ, नजरें मिला पर ऐसे-ऐसे डांस स्टेप किए, जिसके चलते वहां बैठे लोगों को उठकर जाना पड़ा। इसके विरोध में दर्शकों ने जमकर हंगामा किया। गीत को बीच में बंद कराकर कार्यक्रम के समापन की घोषणा कर दी गई। कार्यक्रम में सोप थाना अधिकारी नरेन्द्र सिंह राजावत मौजूद रहे। कार्यक्रम में सरपंच पति चिरंजी लाल खटीक भी मौजूद रहे।
दशहरा पर्व पर अश्लील डांस! pic.twitter.com/jITnet1V13
— Arvind Kumar (@arvindrao201) October 6, 2022
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत गणपति आराधना से हुई, लेकिन बाद में यहां कलाकारों की हरकत ने रंग में भंग डाल दिया। इस तरह के कार्यक्रम से स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। लोग इसको लेकर शिकायत करने की भी बात कह रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस तरह के कार्यक्रम से न केवल समाज प्रभावित होगा। बल्कि बच्चों का भविष्य भी चौपट हो सकता है। ऐसे में आने वाले किसी धार्मिक कार्यक्रम में इस तरह के डांस की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।
राजस्थान में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अश्लील डांस@Tonk @Dance @Rajasthan pic.twitter.com/A2aAaGR8iX
— Arvind Kumar (@arvindrao201) October 6, 2022
बता दें इससे पहले भी विश्व प्रसिद्ध कल्याण नमी की धार्मिक नगरी डिग्गी में भी अश्लील डांस किया गया था। लेकिन अब तक आयोजकों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में अब एक बार फिर से सोप कस्बे में हुए धार्मिक त्योहार पर अश्लील डांस के जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार रहेगा।