फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara Civic Polls BAP and Independents Pose Challenge to BJP and Congress in Partapur-Garhi and Kushalgarh

कुशलगढ़ में क्या हैट्रिक लगा पाएगी बीजेपी?: परतापुर-गढ़ी में BAP और निर्दलीयों ने बिगाड़ा खेल, जमकर पड़े वोट

Fri, 11 Sep 2026 01:14 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 01:14 PM IST
सार

बांसवाड़ा जिले की परतापुर-गढ़ी और कुशलगढ़ नगरपालिका में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक कुशलगढ़ में 13.95 प्रतिशत और परतापुर-गढ़ी में 20.75 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों निकायों में भाजपा और कांग्रेस के सामने भारत आदिवासी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों की चुनौती है।

विज्ञापन
Banswara Civic Polls BAP and Independents Pose Challenge to BJP and Congress in Partapur-Garhi and Kushalgarh
कुशलगढ़ में मतदान के लिए पहुंची वृद्ध महिला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को बांसवाड़ा जिले की परतापुर-गढ़ी और कुशलगढ़ में मतदान हो रहा है। सुबह 10 बजे तक कुशलगढ़ में 13.95 प्रतिशत और परतापुर-गढ़ी में 20.75 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। दोनों ही निकायों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को भारत आदिवासी पार्टी (बाप) और निर्दलीयों से जूझना पड़ रहा है। कुशलगढ़ में अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग और परतापुर-गढ़ी में अनारक्षित है।
विज्ञापन


परतापुर-गढ़ी में दूसरी बार हो रहे चुनाव
परतापुर-गढ़ी नगरपालिका के लिए दूसरी बार चुनाव हो रहे हैं। यहां कुल 112 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 13 निर्दलीय महिलाओं सहित 33 महिलाएं हैं। कुल 19,330 मतदाताओं में से 9,625 पुरुष और 9,704 महिला मतदाता हैं। एक मतदाता ट्रांसजेंडर है। पिछली बार यहां भाजपा का बोर्ड था।
विज्ञापन


51 निर्दलीय मैदान में
25 वार्डों में फैले इस नगरपालिका क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के साथ ही 11 सीटों पर तीसरे मोर्चे के रूप में बाप चुनाव मैदान में है। 20 वार्डों में 51 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। गत बार 25 में से भाजपा को 11 और कांग्रेस को 10 सीटें मिली थीं। चार निर्दलीय जीते थे, जिनके सहयोग से भाजपा ने बोर्ड बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक की प्रतिष्ठा दांव पर
जिले में एकमात्र गढ़ी विधानसभा सीट पर ही भाजपा का विधायक है और यहां दूसरी बार चुनाव हो रहे हैं। इस पालिका पर कब्जा बनाए रखने के लिए भाजपा को कांग्रेस, बाप और निर्दलीयों की चुनौती से पार पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। साथ ही विधायक कैलाश मीणा की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। कांग्रेस ने यहां पूर्व मंत्री महेंद्रजीतसिंह मालवीया को प्रभारी बनाया है।


ये भी पढ़ें-  राजस्थान निकाय चुनाव: वोटिंग को लेकर कई जगह विवाद, जयपुर में बूथ पर हंगामा तो बाड़मेर में मारपीट

कुशलगढ़ में क्या हैट्रिक लगा पाएगी भाजपा?
कुशलगढ़ नगरपालिका में 20 वार्ड हैं। गत दो चुनाव से भाजपा बोर्ड बना रही है और इस बार हैट्रिक लगाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। पिछले चुनाव में भाजपा ने 15, कांग्रेस ने 2 और निर्दलीय ने 3 सीटों पर कब्जा जमाया था। इस बार कांग्रेस मुकाबला एकतरफा नहीं होने देने के लिए पूरा जोर लगा रही है। कुशलगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस की रमीला खड़िया दो बार विधायक चुनी जा चुकी हैं, किंतु पालिका पर कब्जा नहीं है। ऐसे में उनके लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय है। यहां 8,867 मतदाताओं में से 4,269 पुरुष और 4,595 महिला मतदाता हैं। तीन मतदाता ट्रांसजेंडर हैं। पालिका के वार्ड 20 में कड़ा मुकाबला है। भाजपा प्रत्याशी के साथ पार्टी के बागी पूर्व पार्षद के साथ ही दो बार भाजपा से चुनाव जीत चुके पार्षद कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में खड़े हैं, जिससे मुकाबला रोचक होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed