फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   BJP split in Dungarpur; two councilors file nomination papers for the post of Chairperson.

अब भाजपा किसे देगी सिंबल?: डूंगरपुर में बहुमत के बाद भी सस्पेंस, सभापति पद के लिए दो दावेदारों ने भरे पर्चे

Wed, 16 Sep 2026 06:01 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 06:01 PM IST
सार

डूंगरपुर नगर परिषद में भाजपा को 40 में से 24 सीटों के साथ बहुमत मिला, लेकिन सभापति पद के लिए प्रभु पंड्या और सुशीला गुप्ता ने अलग-अलग नामांकन दाखिल किए। अब पार्टी सिंबल से अधिकृत प्रत्याशी तय होगा। सागवाड़ा में आशा पाटीदार प्रत्याशी बनीं।

विज्ञापन
BJP split in Dungarpur; two councilors file nomination papers for the post of Chairperson.
भाजपा से सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल करती पार्षद सुशीला गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डूंगरपुर नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है, लेकिन सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित सभापति पद को लेकर पार्टी में खींचतान नजर आ रही है। सभापति पद के नामांकन के दिन भाजपा के दो दावेदारों ने नामांकन दाखिल कर दिया। अब पार्टी जिसे सिंबल देगी, वही अधिकृत प्रत्याशी होगा।

विज्ञापन

डूंगरपुर नगर परिषद के 40 वार्डों में भाजपा ने 24 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत प्राप्त किया है। इसके बाद सभापति पद की दौड़ में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या और पूर्व सभापति केके गुप्ता की पत्नी सुशीला गुप्ता प्रमुख दावेदार मानी जा रही थीं। दोनों पक्षों की ओर से अपने-अपने समर्थक पार्षदों के साथ होने का दावा किया जा रहा था। ऐसे में बुधवार को होने वाले नामांकन पर सभी की निगाहें टिकी थीं।

विज्ञापन


पढे़ं: सीएम भजनलाल के गृह जिले में मेयर की कुर्सी का खेल पलटा: भाजपा के सामने निर्दलीय की चुनौती, कांग्रेस कहां?

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने दाखिल किए नामांकन

एक नाम पर सहमति नहीं बनने के कारण भाजपा में सभापति पद को लेकर कशमकश बनी रही। बुधवार को पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या ने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इसके बाद सुशीला गुप्ता ने भी पर्चा भर दिया। अब पार्टी के सिंबल को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। पार्टी जिसे सिंबल देगी, वही भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी होगा। कांग्रेस की ओर से भरत नागदा ने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।

सागवाड़ा में आशा पाटीदार के नाम पर मुहर
डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका में भाजपा ने बहुमत हासिल करने के बाद अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद के लिए आशा पाटीदार के नाम पर मुहर लगा दी है। अन्य पिछड़ा वर्ग में आने वाले दूसरे समाजों से भी महिला पार्षद चुनी गई हैं, जिसके चलते अध्यक्ष पद के लिए समाज स्तर पर भी दावेदारी की जा रही थी। हालांकि, पार्टी ने अंत में आशा पाटीदार के नाम पर भरोसा जताया। कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के लिए पूर्व में घोषित भूमिका पंचाल ने नामांकन दाखिल किया है। सागवाड़ा में भाजपा को 35 में से 22 वार्डों में जीत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed