फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   For the first time in Banswara, two sisters have become councilors

राजस्थान निकाय चुनाव: बांसवाड़ा में पहली बार दो बहनें बनी पार्षद, एक भाजपा तो दूसरी कांग्रेस से

Mon, 14 Sep 2026 08:17 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2026 08:17 PM IST
सार

नगर परिषद के चुनाव परिणाम में रोचक तथ्य सामने आए हैं। बांसवाड़ा में दो बहनें पार्षद बनीं हैं तो समान नाम वाले 6 प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। वहीं शहरी मतदाताओं ने बीएपी पार्टी को नकार दिया है।

विज्ञापन
For the first time in Banswara, two sisters have become councilors
दो बहनों ने जीता चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव परिणाम में कई दिलचस्प तथ्य सामने आए हैं। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबले के साथ दो बहनों के पार्षद बनने, समान नाम वाले छह प्रत्याशियों के जीतने और लगातार सातवीं बार पार्षद चुने जाने जैसे नतीजे चर्चा में हैं। वहीं भारत आदिवासी पार्टी 19 वार्डों में चुनाव लड़ने के बावजूद एक भी सीट नहीं जीत सकी।

विज्ञापन


नगर परिषद के वार्ड 42 से भारतीय जनता पार्टी की गायत्री शर्मा ने जीत दर्ज की है। वह पहले भी पार्षद रह चुकी हैं। इस बार के चुनाव में उन्होंने सफलता का परचम लहराया। वहीं उनकी बहन राजेश्वरी शर्मा ने वार्ड 54 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की। यह पहला मौका होगा, जब बांसवाड़ा निकाय में दो बहनें एक साथ सदन में बैठेंगी।
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस के नाथूराम हरिजन और उनकी पुत्री देवबाला राठौड़ अलग-अलग वार्डों से चुनाव जीते थे और सदन में साथ बैठे थे। देवबाला राठौड़ ने इस बार भी पार्षद का चुनाव जीता है। वह 7वीं बार पार्षद चुनी गई हैं, जो एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में ‘शीतल-चांदनी’ की चर्चा
बांसवाड़ा नगर परिषद के लिए भाजपा से जीते 34 पार्षदों में समान नाम वाले प्रत्याशी भी हैं। वार्ड 6 से चांदनी लालवानी और वार्ड 30 से चांदनी जैन चुनाव जीती हैं। शीतल वैष्णव के वार्ड 8 से चुनाव जीतने के बाद लोगों में ‘भाजपा में शीतल चांदनी’ शब्द चर्चा में रहा। इसके अतिरिक्त वार्ड चार से दिनेश राणा चुनाव जीते, तो वार्ड 5 से दिनेश पुरी भी विजयी रहे। कांग्रेस से भी एक ही नाम के दो प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। वार्ड 17 से गौतम मईड़ा और वार्ड 27 से गौतम निनामा ने जीत हासिल की।

कांग्रेस के 6 पुराने पार्षदों को मिली हार
चुनाव में कांग्रेस ने गत बोर्ड के 12 पार्षदों को टिकट दिया था, जिसमें से छह पार्षद जीत पाए। देवबाला राठौड़, गोकुल सेठिया, धर्मेंद्र तेली, जुलेखा खान, मेहबूब खान और चंदा डामोर चुनाव जीते। जबकि सुरेश कलाल, मुकेश जोशी, गोविंद गुर्जर, गोविंद सोनी, सेवालाल कलाल और धनेश्वर यादव चुनाव हार गए।

इन चेहरों ने की वापसी
भाजपा से गत बोर्ड के युगल उपाध्याय, सोनिया वैष्णव, दीपक जोशी, महावीर बोहरा, चंकी शाह, महेंद्र सिंह राठौड़, महेशचंद्र तेली, सुरेश पंड्या और भरत जोशी फिर से सदन में पहुंचे हैं। पूर्व पार्षद शीतल भंडारी, कांतिलाल कलाल और गायत्री शर्मा ने भी वापसी की है।


19 वार्ड में उतरी बीएपी, एक भी सीट नहीं मिली
बांसवाड़ा नगर परिषद में भारत आदिवासी पार्टी ने 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े किए थे। एक ने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद 19 वार्डों में से किसी भी वार्ड में बीएपी उम्मीदवार जीत नहीं पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed