फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra News ›   High-voltage drama in Balotra ahead of the Chairperson election; BJP rebel withdrew nomination at last minute

राजस्थान: सभापति चुनाव से पहले बालोतरा में हाईवोल्टेज ड्रामा, भाजपा के बागी ने ऐन वक्त पर वापस लिया नामांकन

Thu, 17 Sep 2026 08:30 PM IST
बालोतरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: बालोतरा ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 08:30 PM IST
सार

बालोतरा नगर परिषद सभापति पद के लिए भाजपा से बागी होकर निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले नेनाराम सुंदेशा ने पार्टी नेताओं की मान-मनुहार के बाद पर्चा वापस ले लिया। नामांकन वापसी के दौरान उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास हुआ, मौके पर पुलिस पहुंची।

विज्ञापन
High-voltage drama in Balotra ahead of the Chairperson election; BJP rebel withdrew nomination at last minute
गाड़ी रोकने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर परिषद के सभापति पद के लिए भाजपा से बागी होकर निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले नेनाराम सुंदेशा ने गुरुवार को आखिरी समय में अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। नामांकन वापस लेने के लिए उपखंड कार्यालय जाते समय उनकी गाड़ी को कुछ लोगों ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद रास्ता रोक रहे युवकों को वहां से खदेड़ा गया। इसके बाद नेनाराम की गाड़ी उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन वापस ले लिया।

विज्ञापन

नामांकन वापस लेने के बाद मीडिया से बातचीत में नेनाराम ने कहा कि वे पार्टी के साथ थे और साथ हैं। फॉर्म भरने को लेकर उन्होंने कहा कि फॉर्म तो भरना ही चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रस्तावक के जरिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।

विज्ञापन


पढ़ें:  पार्षदों को कितने करोड़ का ऑफर? निकाय चुनाव के बाद गहलोत के इस दावे ने क्यों मचा दिया सियासी घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन

नेनाराम ने वार्ड संख्या 29 से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने सभापति पद के लिए दावेदारी की थी। हालांकि, भाजपा ने वार्ड संख्या 8 से चुनाव जीतने वाले योगेश को सभापति पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। इसके बाद नेनाराम ने बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था।

पार्टी नेताओं की मान-मनुहार के बाद नेनाराम ने अपना नामांकन वापस लेने का फैसला किया। गुरुवार को वे नामांकन वापस लेने के लिए उपखंड कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान कार्यालय से कुछ ही दूरी पर कुछ लोग उनकी गाड़ी के सामने आ गए और उसे रोकने का प्रयास किया। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और रास्ता रोक रहे युवकों को वहां से हटा दिया। इसके बाद नेनाराम की गाड़ी उपखंड कार्यालय पहुंची और उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed