फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra News ›   balotra municipal election 2026 77 99 percent voting gudamalani jasol fake voting ward 7

निकाय चुनाव: बालोतरा में 77.99% मतदान, गुड़ामालानी अव्वल; जसोल में फर्जी वोट पर बवाल

Thu, 10 Sep 2026 12:34 PM IST
बालोतरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: बालोतरा ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 12:34 PM IST
सार

बालोतरा जिले की जसोल, समदड़ी और गुड़ामालानी नगर पालिकाओं में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान 77.99 प्रतिशत रहा। गुड़ामालानी में सबसे अधिक 87.16 प्रतिशत और समदड़ी में सबसे कम 70.64 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
balotra municipal election 2026 77 99 percent voting gudamalani jasol fake voting ward 7
बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत बुधवार को बालोतरा जिले की जसोल, समदड़ी और गुड़ामालानी नगर पालिकाओं में मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। तीनों नगर निकायों में कुल 77.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने भी उत्साह के साथ मतदान किया।

विज्ञापन


32,639 मतदाताओं में से 25,455 ने डाला वोट
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव के अनुसार, तीनों नगर निकायों में कुल 32,639 मतदाता थे। इनमें से 25,455 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान प्रतिशत के मामले में गुड़ामालानी नगरपालिका सबसे आगे रही। यहां 7,167 मतदाताओं में से 6,247 ने मतदान किया। इस तरह यहां 87.16 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।
विज्ञापन


जसोल नगरपालिका में कुल 11,581 मतदाताओं में से 9,396 ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 81.13 रहा। वहीं, समदड़ी नगरपालिका में 13,891 मतदाताओं में से 9,812 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। समदड़ी में 70.64 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता भी पहुंचे केंद्रों पर
नगर निकाय चुनाव में सभी वर्गों के लोगों में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। दिव्यांग और अति बुजुर्ग मतदाता भी मतदान केंद्रों पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नवदंपतियों ने भी मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। महिलाएं समूह में मतदान केंद्रों पर पहुंचीं। वहीं, पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाताओं में भी खास उत्साह देखने को मिला। मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया।

जसोल में सुबह से मतदान केंद्रों पर भीड़
जसोल नगरपालिका क्षेत्र में मतदान शुरू होते ही विभिन्न केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी भीड़ नजर आई। यहां मतदान के लिए कुल 20 केंद्र बनाए गए थे। नगर पालिका चुनाव में 56 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 20, कांग्रेस के 18 और अन्य उम्मीदवार शामिल हैं।

वार्ड 7 में फर्जी वोट को लेकर विवाद
जसोल नगरपालिका के वार्ड नंबर 7 स्थित नवकार स्कूल मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। आरोप है कि एक युवक फर्जी वोट डालने के लिए पहुंचा था। वहां मौजूद पोलिंग एजेंट ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और कहासुनी होने लगी। सूचना मिलने पर मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस ने फर्जी वोट डालने के आरोप में युवक को हिरासत में ले लिया।


मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मतदान को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अधिकारियों और मतदान कार्मिकों की निगरानी में निर्धारित नियमों के अनुसार मतदान प्रक्रिया पूरी कराई गई। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए जरूरी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed