{"_id":"5dc79e718ebc3e5b5b39516f","slug":"ayodhya-verdict-suspension-of-internet-services-has-been-extended-till-tomorrow-in-jaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: जयपुर में सोमवार तक निलंबित रहेगी इंटरनेट सेवा, पूरी तरह शांत रहा प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: जयपुर में सोमवार तक निलंबित रहेगी इंटरनेट सेवा, पूरी तरह शांत रहा प्रदेश
Sun, 10 Nov 2019 10:51 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
no internet
- फोटो : Social Media
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या के मामले में शनिवार को दिये गये फैसले को देखते हुए जयपुर में सोमवार तक इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई है। पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। राज्य में शनिवार को किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रही। ऐहतियात के तौर पर शनिवार को भी कई जिलों में इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया था और निषेधाज्ञा लागू की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) एम एल लाठर ने बताया कि आज कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। संवेदनशील इलाकों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था और राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस दलों को सोशल मीडिया पोस्ट पर भी कड़ी नजर रखने को कहा गया था और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर बीकानेर और जयपुर में एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं चूरू में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और पुलिस के उच्चाधिकारियों से यहां फीडबैक लिया।
विज्ञापन
Jaipur Commissionerate: Suspension of Internet services has been extended till tomorrow. #AyodhyaVerdict #Rajasthan
— ANI (@ANI) November 10, 2019