{"_id":"63404db102c3d96c8745957a","slug":"australia-24th-icid-general-assembly-gajendra-shekhawat-met-indian-diaspora","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय से मिले केंद्रीय मंत्री शेखावत, बोले- प्रवासियों ने खुद को दूत साबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय से मिले केंद्रीय मंत्री शेखावत, बोले- प्रवासियों ने खुद को दूत साबित
Fri, 07 Oct 2022 09:33 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 07 Oct 2022 09:33 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा, आजादी के इस अमृत काल में हमारा संकल्प अगले 25 साल में भारत को विकसित देश बनाने का होना चाहिए। जब स्वतंत्रता के 100 साल पूरे हों तब भारत एक विकसित राष्ट्र कहलाए।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने भारतीयों से की मुलाकात।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
24वीं आईसीआईडी महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व करने ऑस्ट्रेलिया पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान शेखावत ने कहा कि प्रवासी भारतीयों ने स्वयं को देश की संस्कृति का दूत साबित किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, आजादी के इस अमृत काल में हमारा संकल्प अगले 25 साल में भारत को विकसित देश बनाने का होना चाहिए। जब स्वतंत्रता के 100 साल पूरे हों तब भारत एक विकसित राष्ट्र कहलाए। पीएम मोदी का यह स्वप्न देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों का सपना बने यही मेरी कामना है।
विज्ञापन
अपने दौरान पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, सेलिसबरी में ग्रीन फील्ड वेटलैंड और एक्विफर स्टोरेज एंड रिकवरी के विशेष स्थलों को करीब से जाना। उन्होंने बताया कि सेलिसबरी में ट्रीनेट कर्बसाइड पिट भी देखा, जिसमें तूफान-बाढ़ का अपवाह जल जमाकर उसका पुनः उपयोग किया जाता है। सेंट्रल वाटर कमीशन के सदस्य कुशविंदर और उनकी टीम के अन्य साथियों ने मुझे स्थल भ्रमण कराते हुए कई उपयोगी जानकारियां दीं।
विज्ञापन