फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Attack on the car of Mahant Achyutanand Maharaj of Beneshwar Dham in Dungarpur.

Dungarpur: परिवार के साथ कार से जा रहे बेणेश्वर धाम के महंत पर हमला, अच्युतानंद महाराज के जबड़े में लगी चोट

Sun, 26 Nov 2023 09:18 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 26 Nov 2023 09:18 AM IST
सार

बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज की कार हमलावरों ने पथराव कर दिया। वारदात में एक पत्थर कार का कांच तोड़ते हुए महंत के मुंह जा लगा, जिससे उनका जबड़ा टूट गया है।

विज्ञापन
Attack on the car of Mahant Achyutanand Maharaj of Beneshwar Dham in Dungarpur.
महंत अच्युतानंद महाराज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज पर बीती रात जानलेवा हमला हुआ। महंत की कार पर अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। कार पर पत्थरबाजी की गई। महंत कार में अपने परिवार के साथ थे। हमले के दौरान के मुंह में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद महंत को अहमदाबाद रेफर किया गया है।

विज्ञापन


वागड़ के प्रमुख तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज शनिवार को अपने घर सरोदा गए थे। वहां से लौटने के लिए रात में ही महंत अच्युतानंद महाराज, उनकी पत्नी और बच्चे अपनी कार से निकले ही थे कि सरोदा के पास पुलिए पर अज्ञात लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। कार पर हुए अचानक हमले से पूरा परिवार सहम गया। कार पर में मौजूद लोगों ने बचने का प्रयास किया। इसी दौरान पत्थर कार का शीशा तोड़ते हुए महंत के जबड़े में जा लगा। पत्थर की चोट से महंत बुरी तरह से घायल हो गए। हमले में घायल महंत को उनके सहयोगी सागवाड़ा में अस्पताल लेकर गए। वहां उनका प्रथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद देर रात महंत अच्युतानंद को अहमदाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। सरोदा थाना पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी में है, लेकिन अभी तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका है। महंत पर हमले की घटना से लोगों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed