Rajasamand: जमीन पर गोबर डालने गई महिला से जमकर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
राजसमंद में रिश्तेदारों ने ही एक महिला से मारपीट की। बताया जा रहा है कि जमीन में हिस्सेदारी को लेकर मारपीट की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजसमंद जिले के केलवा थाना क्षेत्र के सिरोड़ी गांव में एक महिला अपनी खातेदारी जमीन पर गोबर डालने गई। उसी जमीन पर हक जताने वाली दो महिलाओं और पुरुष ने महिला को बेरहमी से मारा। महिला से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पीड़िता के परिवार के किसी सदस्य ने इसका वीडियो बना लिया और केलवा थाने में मारपीट की शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे बाद तक पीड़िता की सुध तक नहीं ली। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि गोबर डालने की बात को लेकर ये महिलाएं पीड़िता को गालियां देते हुए पीट रहे हैं।
पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें आरोपियों से जान का खतरा है। पीड़िता के पति का कहना है कि जमीन पर हक जताने वाले लोगों में दो महिलाएं और एक पुरुष है, जो उनके रिश्तेदार भी हैं। हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो की अमर उजाला सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।