{"_id":"5d18746d8ebc3e3cb4766cb8","slug":"ashok-gehlot-decides-to-continue-mahatma-gandhi-s-birth-anniversary-programme-till-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रम 2020 तक रहेंगे जारी, गहलोत सरकार का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रम 2020 तक रहेंगे जारी, गहलोत सरकार का फैसला
Sun, 30 Jun 2019 02:05 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पिछले एक साल से जारी कार्यक्रमों की अवधि राजस्थान सरकार ने 2020 तक के लिए बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को आयोजित राज्य स्तरीय समिति की बैठक में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांधीजी के दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 150वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रम अब अक्टूबर 2020 तक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सरकार की ओर से जारी बयान में गहलोत ने कहा कि गांधीजी के विचारों का प्रसार सिर्फ एक साल में संभव नहीं है। इसलिए हमारी सरकार एक और वर्ष तक गांधीजी के जीवन दर्शन से संबंधित गतिविधियों और समारोहों का आयोजन करेगी, ताकि अहिंसा, शांति, सादगी और सत्य का बापू का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार अकेले यह काम नहीं कर सकती, इसके लिए सबका सहयोग जरूरी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, प्रेम और अहिंसा के सिद्धांत पर दृढ़ रहने के दर्शन में सभी समस्याओं का समाधान है। सभी को उनका चिंतन और विचार अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
विज्ञापन
गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में शांति एवं अहिंसा विभाग स्थापित करेगी। साथ ही जयपुर में एक गांधी आश्रम और गांधी संग्रहालय की स्थापना पर विचार किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख गांधीवादी विचारक एवं चिंतक डॉ. एसएन सुब्बाराव ने कहा कि गांधीजी ने हिंसा मुक्त, अपराध मुक्त, नशा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना देखा था। उस सपने को साकार करने के लिए हमें युवाओं को उनके बताए मार्ग पर ले जाना होगा।