फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Application sought from farmers for subsidy apply on Kisan Saathi portal by May 15 in Dausa

Dausa: सब्सिडी के लिए किसानों से मांगे आवेदन, 15 मई तक किसान साथी पोर्टल पर करें एप्लाई

Tue, 09 May 2023 04:27 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 09 May 2023 04:27 PM IST
सार

कृषि अधिकारी अशोक कुमार मीना ने बताया की कृषि और उद्यान विभाग की योजनाओं से जिले के अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी फील्ड विज़िट कर किसानों को योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Application sought from farmers for subsidy apply on Kisan Saathi portal by May 15 in Dausa
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

दौसा में उद्यान विभाग की योजनाओं पर सब्सिडी के लिए 15 मई तक राज किसान साथी पोर्टल पर किसानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन

2023-24 में उद्यानिकी गतिविधियों के लिए सरकार किसानों को सब्सिडी देगी। उद्यान विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों से आवेदन मांगे हैं। उद्यानिकी गतिविधियों, ग्रीन हाउस, पॉलीहाउस, शेडनेट हाउस, प्लास्टिक मल्च, लो टनल, कम लागत प्याज भंडारण, पैक हाउस, सामुदायिक जल स्त्रोत के लिए 15 मई 2023 तक इच्छुक और पात्र किसान नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर  राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

टारगेट से डेढ़ गुना आवेदन मिले तो लॉटरी से होगा किसानों का सलेक्शन
उपनिदेशक उद्यान दौसा जेपी मीना ने बताया कि 15 मई 2023 तक प्राप्त आवेदन मांगे गए हैं। जिले को आवंटित फिजिकल टारगेट से डेढ़ गुना से अधिक आवेदन मिलने पर पात्र किसानों का सलेक्शन लॉटरी से होगा। कृषि अधिकारी अशोक कुमार मीना ने बताया की कृषि और उद्यान विभाग की योजनाओं से जिले के अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी फील्ड विज़िट कर किसानों को योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। जिले के सभी सहायक कृषि अधिकारियों और कृषि पर्यवेक्षकों को कृषि और उद्यान विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने को कहा गया है। 15 मई 2023 तक अधिक से अधिक किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed