फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Anupgarh bsf jawan handed over the body of pakistani infiltrator to pakistan with respect

Rajasthan: BSF जवान ने पाक घुसपैठिए के शव को किया Pakistan को ससम्मान सुपुर्द, श्रीगंगानगर सीमा पर मारा गया

Thu, 03 Nov 2022 05:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 03 Nov 2022 05:13 PM IST
सार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर मारे गए घुसपैठिए को पाक ने अपना नागरिक माना है। फ्लैग मीटिंग के बाद BSF के अधिकारियों ने गुरुवार को शव पाक रेंजर्स को सौंपा। घुसपैठिए को श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ की शेरपुरा पोस्ट के पास 28 अक्टूबर को मारा गया था।

विज्ञापन
Anupgarh bsf jawan handed over the body of pakistani infiltrator to pakistan with respect
पाक घुसपैठिए का शव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़ बीएसएफ के जवानों ने 28 अक्टूबर की देर शाम शेरपुरा पोस्ट के पास एक पाक घुसपैठिए को भारत की सीमा में प्रवेश करने पर मार गिराया था। कई दौर की वार्ता के बाद गुरुवार को पाकिस्तान पाक घुसपैठिए का शव लेने के लिए सहमत हो गया।

विज्ञापन


अनूपगढ़ बीएसएफ के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने राजकीय चिकित्सालय से पाक घुसपैठिए का शव पाकिस्तान को सौंपने के लिए ससम्मान ले जाया गया। पाक घुसपैठिए का शव कैलाश पोस्ट के पास भारत-पाकिस्तान की फ्लैग मीटिंग के दौरान सौंपा गया। पाक घुसपैठिया मुनीब आसिफ पुत्र मोहम्मद आसिफ पाकिस्तान के बहावलनगर के चक 269 का निवासी था।
विज्ञापन


हालांकि, इससे पूर्व अनेक बार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की घटनाओं के दौरान मारे जाने वाली घुसपैठियों या पाक नागरिकों की सुपुर्दगी के मामले में पाकिस्तान के रेंजर्स के द्वारा शव लेने से इनकार ही किया है। लेकिन इस बार कई बार की फ्लैग मीटिंग के बाद पाकिस्तान के रेंजर्स ने मारे गए घुसपैठिए, पाक नागरिक की फोटो पहचान के लिए भारतीय सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों से ली थी और आखिरकार पाकिस्तान ने इस बात को स्वीकार किया कि मारा गया घुसपैठिया पाकिस्तान का ही निवासी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानवता के नजरिए से आज भी देश की सेवा में जुटे भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इंसानियत और भारतीय संस्कृति को जिंदा रखते हुए मारे गए पाक घुसपैठिए के शव को पाक को सुपुर्द करने के लिए पूरी संवेदनशीलता दिखाई। भारतीय संस्कृति का पूरे विश्व में प्रसिद्ध जज्बे को पूरे विश्व के सामने रखते हुए पाक घुसपैठिये के शव को पुष्पाजंलि देकर शव सीमा पार पाकिस्तान रेंजर्स को सुपुर्द किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed